फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The canal will be repaired from Pichaulia to Moonak Head by spending crores of rupees.

Karnal News: करोंड़ों खर्च कर पिचौलिया से मूनक हेड तक दुरुस्त होगी नहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
The canal will be repaired from Pichaulia to Moonak Head by spending crores of rupees.
- टूटे स्लैब किए जाएंगे मजबूत, दोबारा बनेंगे घाट, मिलेगी राहत
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। पिचौलिया नहर हेड से मूनक नहर हेड तक पुनर्निर्माण किया जाएगा। जिस पर करीब 68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। चुनाव के बाद नहर को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब 49 साल बाद इस नहर का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
वर्ष 1975 में यह नहर बनाई गई थी। उसके बाद पहली बार नहर का पुनर्निर्माण होगा। इस नहर की पिचौलिया नहर हेड से मूनक नहर हेड तक की लंबाई करीब 8.700 किलोमीटर है। जिसमें नहर के अंदर की स्लैब को कंक्रीट से दोबारा पहले से मजबूत बनाया जाएगा। इसके साथ ही नहर के किनारों को भी पक्का किया जाएगा। जिन जगहों पर घाट बने हुए हैं वह भी दोबारा बनाए जाएंगे। फिलहाल नहर में कई जगहों से स्लैब टूटी हैं, जहां पर गड्ढे बने हैं। उन गड्ढों को मिट्टी के कट्टे लगाकर भरा गया है। नहर में कोई कटाव न हो। इसलिए समय रहते ही नहर के अंदर स्लैब को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


इस नहर पर गगसीना से ऐंचला गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर पुल बना हुआ है। वह भी जर्जर है। उसकी चौड़ाई भी कम है। जिस कारण एक समय में उस नहर से एक ही चार पहिया वाहन निकल सकता है। पुल पर बनी सड़क भी टूटी है। जिस कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस पुल को बनवाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे क्योंकि दूसरी नहर में पुल बना हुआ है। जिसकी चौड़ाई भी करीब 20 फुट है। जिससे दो से तीन वाहन आसानी से गुजर सकते हैं। इस पुल के बनने से गांव के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवर्धन नहर पर चल रहा कार्य
आवर्धन नहर का करीब 382 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण किया जा रहा है। जिसमें नहर के स्लैब के साथ नहर से गुजरने वाले पुलों को भी दोबारा बनाया जा रहा है। करीब 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है। वहीं इससे पहले पश्चिमी यमुना नहर का भी पिचौलिया नहर हेड तक 2021 में पुनर्निर्माण किया जा चुका है। इससे अलग दूसरी नहरों के भी पुनर्निर्माण किए जा चुके हैं। नहरों के किनारों को मजबूत करने का कार्य लंबे समय से चल रहा है।



पिचौलिया नहर हेड पर बनी सड़क को किया जाएगा चौड़ा
इस नहर को मजबूत करने के साथ-साथ पिचौलिया नहर हेड पर बनी सड़क को भी पहले से चौड़ा किया जाएगा। फिलहाल यह सड़क करीब साढ़े चार मीटर चौड़ी है। अब उसे करीब साढ़े सात मीटर चौड़ा किया जाएगा ताकि लोगों को वहां से वाहन लाने ले जाने में परेशानी न हो।

- रविंद्र सिंह, एसडीओ सिंचाई विभाग, करनाल

पिचौलिया नहर हेड से मूनक नहर हेड तक करीब 8.700 किलोमीटर लंबी नहर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। जिस पर करीब 68 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इस नहर के निर्माण कार्य के लिए चुनाव के बाद ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नहर के बीच में गगसीना गांव में एक नहर पुल है उसे भी दोबारा बनाया जाएगा और चौड़ा किया जाएगा।
- रणवीर सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed