फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bullet was fired by luring him to build a house

Karnal News: मकान बनाने का लालच देकर चलवाई थी गोली

Mon, 25 Nov 2024 06:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 Nov 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
The bullet was fired by luring him to build a house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस कर्मचारी पर गोली चलाने व गाड़ी छीनकर भागने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने खुलासा किया किया मुख्य आरोपी सुरेश ने उनके मकान बनवाने का आश्वासन दिया था। इस कारण उन्होंने भाम्भरेहड़ी गांव में महिला सरपंच के ससुर पर गोली चलाई थी।
इस मामले में अभी मुख्य आरोपी सुरेश व नितिन फरार हैं। इन्होंने ही गांव भाम्भरेहड़ी में पहले रेकी की थी। महिला सरपंच के ससुर पर गोली चलाने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। कुछ दिनों के बाद पुलिस को सूचना मिली की आरोपी पानीपत के गांव काबड़ी के समीप बाइक के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए असंध में तैनात पुलिस कर्मचारी ऋषि राम ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर इन आरोपियों को पीछा किया तो इन आरोपियों ने ऋषि राम पर गोली चला दी और उसकी गाड़ी छीनकर करनाल की तरफ फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करा दी तो करनाल में पश्चिमी यमुना बाईपास पर इन बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी पर गोली चला दी तो जवाबी कार्रवाई पुलिस ने भी गोली चला दी। इस दौरान सावन की टांग में गोली लगी तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया और सुरेश मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को पकड़ लिया। आरोपी सावन और अभिषेक को पुलिस ने अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया और पूछताछ के बाद उन्हें दोबारा अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed