फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The broken roads are causing wounds, please get the potholes filled...

Karnal News: उखड़ी सड़कें दे रहीं जख्म, कृपया गड्ढे भरवा दो...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The broken roads are causing wounds, please get the potholes filled...
- नगर निगम के जन सुनवाई कार्यक्रम में सफाई, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइटों की समस्या लेकर पहुंचे लोग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलोनी की सड़कें उखड़ी हैं। इनमें गड्ढों के कारण रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई है और स्ट्रीट लाइटें भी रात में नहीं जलतीं। नगर निगम में आयोजित मेयर रेणू बाला गुप्ता के जनसुनवाई कार्यक्रम में शहर के लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। जिन्हें सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को मौके पर बुलाकर उसका निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नंबर भी अवश्य लिखें। ताकि काम होने पर लोगों से फीडबैक भी लिया जा सके। जनता को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जन सुनवाई करते हुए सड़कों के गड्ढे भरने, सीवरेज की सफाई, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और अतिक्रमण संबंधित कई मामले आए। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके पास आमजन की जितनी भी शिकायतें आती हैं, उसका जल्द से जल्द निराकरण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्य करवाने में पूर्ण विश्वास रखती है, विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस शिकायत का समाधान मौके पर सम्भव हो तो उस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उसका समाधान कर दिया जाए। शहर में कहीं भी अतिक्रमण न होने दें। इसे लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते रहें। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर वर्ग के हित, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि पर केंद्रित हैं। प्रदेश में हरियाणा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत नागरिकों की सुविधाओं हेतु विकास कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के रास्ते पर चल हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed