फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The brave men of our village showed valour in every battleThe brave men of our village showed valour in every battle

Karnal News: हर लड़ाई में हमारे गांव के जांबाजों ने दिखाया पराक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The brave men of our village showed valour in every battleThe brave men of our village showed valour in every battle
घरौंडा। अब तक जितने युद्ध हुए, लगभग सभी में अराईपुरा गांव के जांबाजों ने अहम जिम्मेदारी निभाई है। दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए तिरंगा फहराया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में इस गांव के करीब 100 से ज्यादा युवा सीमा पर डटे हैं। सभी ने पूरे जोश के साथ परिजनों से कहा है कि चिंता मत कीजिए, हम हमेशा जीते हैं, इस बार भी जीतेंगे।
करीब 10 हजार की आबादी वाले अराईपूरा गांव में पहुंचते ही युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में जोश दिखा। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे पूर्व सरपंच के घर के बरामदे में कई लोग बैठे नजर आए, जिनकी बातचीत का मुख्य मुद्दा भारत-पाक के बीच चल रहा तनाव ही था। बुजुर्गों का कहना था कि गांव के डेढ़ सौ के लगभग सैनिक सेवानिवृत हो चुके हैं। पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में लगभग हर घर से सेना में कोई न कोई सेवाएं दे ही रहा है। जब भी सेना की भर्ती होती है तो उसमें पांच सात युवा यहां के भी भर्ती होते हैं। तेक सिंह ने बताया कि प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध, 1948 व 1971 में भारत-पाकिस्तान, 1962 भारत-चीन के साथ जो भी युद्ध हुए हैं, सभी में गांव के जवानों की हिस्सेदारी रही है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में जो हरकत की है, उसका जवाब दिया गया। अब पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात हैं, दुश्मन को खत्म करके ही दम लेना होगा। अनिल राणा ने कहा कि पाकिस्तान की सोच भारत के प्रति सदा गलत रही है देश का एक-एक नागरिक सरकार के साथ खड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed