फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of the missing elderly man was found near Devi Lal Chowk

Karnal News: लापता बुजुर्ग का शव देवी लाल चौक के पास मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing elderly man was found near Devi Lal Chowk
करनाल। ताऊ देवी लाल चौक के पास वीरवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से सरकारी अस्पताल की कुछ पर्चियां मिलीं, जिसके आधार पर उसकी पहचान रूपचंद निवासी करनाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रूपचंद दो दिन से लापता था। वह नशे का आदी था और कई दिनों से बीमार चल रहा था। वह अक्सर घर से निकल जाता और देर रात तक लौट आता था लेकिन बुधवार रात वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह जब शव मिला तो पुलिस ने जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन

सेक्टर-4 चौकी से जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी में सरकारी अस्पताल की पर्चियां और नंबर मिले थे। इन नंबरों से परिजनों से संपर्क कर पहचान सुनिश्चित की गई। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed