फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of the girl student was found mutilated after seven days

Karnal News: सात दिन बाद क्षत-विक्षत मिला छात्रा का शव

Sat, 08 Mar 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The body of the girl student was found mutilated after seven days
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/निगदू/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में पिता की ओर से सिरसा-नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर में फेंकी गई सात साल की मासूम का शव सातवें दिन बाद

करनाल के सांभी गांव के नजदीक बरामद हुआ है। पहली कक्षा की छात्रा का शव क्षत-विक्षत हालत में नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा था। कुत्तों ने उसकी गर्दन और मुंह को नोच रखा था। छात्रा के शरीर पर स्कूल की वर्दी से उसकी पहचान हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मूल रूप से बिहार निवासी ललित अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ कई वर्षो से कुरुक्षेत्र के गांव खेडी मारकंडा में रहता है। अक्सर ललित व उसकी पत्नी में झगड़ा होता रहता था। एक मार्च को ललित सुबह साढ़े 9 बजे के करीब गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ रही छोटी बेटी आंचल को लेने गया था। पहली कक्षा की छात्रा को पिता आधार कार्ड अपडेट करवाने के बहाना लगाकर उसे स्कूल से लाया।
विज्ञापन

रास्ते में आंचल ने भूख लगने की बात कही तो ललित ने उसे खाने का सामान दिलवा दिया। जैसे ही नहर के करीब आंचल ने खाने का लिफाफा खोला तो पिता ने उसे सिरसा-नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। सूचना मिलते ही लड़की को तलाशने के लिए गोताखोर प्रगट सिंह की टीम पहुंची लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नौ बजे के करीब नहर में गांव के युवकों ने एक अज्ञात बच्चे का शव दिखाई दिया। शव को नहर में झाड़ियों के बीच कुत्ते नोच रहे थे। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही निगदू थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गोताखोर प्रगट सिंह व एफएसएल टीम को सूचित किया। गोताखोर प्रगट सिंह ने मृतका की पहचान की। छात्रा के आगे के दो टूटे दांत और वर्दी से ही उसकी पहचान हुई। आरोपी पिता को कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की का शव मिलने पर कुरुक्षेत्र पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई।

पत्नी और बच्चों को भी मारने की थी योजना ः पुलिस के अनुसार, कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा गांव में रह रहे बिहार के जिला मधुबनी के गांव नगवास निवासी ललित महतो की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह आंचल को नहर में फेंकने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों को भी मारने वाला था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दो माह पहले भी खाने में जहर मिलाया था। खाना खराब होने के कारण बच्चों ने नहीं खाया।

बेटी का शव देख मां बोली-पति को दी जाए ऐसी ही दर्दनाक मौत ः मासूम बेटी आंचल का शव देख मां शांति ने दे देखा तो बिलख पड़ी और फूट-फूट कर रोने लगी। उसने कहा, मेरे पति को भी ऐसी ही दर्दनाक मौत दी जाए। उसे फांसी दें या हाथ-पांव बांधकर नहर में फेंका जाए। तभी आंचल को शांति मिल सकती है।माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल/निगदू/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में पिता की ओर से सिरसा-नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर में फेंकी गई सात साल की मासूम का शव सातवें दिन बाद

करनाल के सांभी गांव के नजदीक बरामद हुआ है। पहली कक्षा की छात्रा का शव क्षत-विक्षत हालत में नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा था। कुत्तों ने उसकी गर्दन और मुंह को नोच रखा था। छात्रा के शरीर पर स्कूल की वर्दी से उसकी पहचान हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मूल रूप से बिहार निवासी ललित अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ कई वर्षो से कुरुक्षेत्र के गांव खेडी मारकंडा में रहता है। अक्सर ललित व उसकी पत्नी में झगड़ा होता रहता था। एक मार्च को ललित सुबह साढ़े 9 बजे के करीब गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ रही छोटी बेटी आंचल को लेने गया था। पहली कक्षा की छात्रा को पिता आधार कार्ड अपडेट करवाने के बहाना लगाकर उसे स्कूल से लाया।

रास्ते में आंचल ने भूख लगने की बात कही तो ललित ने उसे खाने का सामान दिलवा दिया। जैसे ही नहर के करीब आंचल ने खाने का लिफाफा खोला तो पिता ने उसे सिरसा-नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। सूचना मिलते ही लड़की को तलाशने के लिए गोताखोर प्रगट सिंह की टीम पहुंची लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार को सुबह नौ बजे के करीब नहर में गांव के युवकों ने एक अज्ञात बच्चे का शव दिखाई दिया। शव को नहर में झाड़ियों के बीच कुत्ते नोच रहे थे। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही निगदू थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गोताखोर प्रगट सिंह व एफएसएल टीम को सूचित किया। गोताखोर प्रगट सिंह ने मृतका की पहचान की। छात्रा के आगे के दो टूटे दांत और वर्दी से ही उसकी पहचान हुई। आरोपी पिता को कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की का शव मिलने पर कुरुक्षेत्र पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई।

पत्नी और बच्चों को भी मारने की थी योजना ः पुलिस के अनुसार, कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा गांव में रह रहे बिहार के जिला मधुबनी के गांव नगवास निवासी ललित महतो की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह आंचल को नहर में फेंकने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों को भी मारने वाला था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दो माह पहले भी खाने में जहर मिलाया था। खाना खराब होने के कारण बच्चों ने नहीं खाया।

बेटी का शव देख मां बोली-पति को दी जाए ऐसी ही दर्दनाक मौत ः मासूम बेटी आंचल का शव देख मां शांति ने दे देखा तो बिलख पड़ी और फूट-फूट कर रोने लगी। उसने कहा, मेरे पति को भी ऐसी ही दर्दनाक मौत दी जाए। उसे फांसी दें या हाथ-पांव बांधकर नहर में फेंका जाए। तभी आंचल को शांति मिल सकती है।

कर्ज लेकर जमीन खरीदी, घर बनाया

आरोपी की पत्नी शांति ने बताया कि उसने कर्ज लेकर बिहार में घर बनाया है, वहीं जमीन भी खरीदी। उसने अपने पति को लोन पर ही मोटरसाइकिल भी दिलाई थी। आरोपी ने उसे कोई पैसा नहीं दिया। उलटा उसी से पैसे मांगता था। इस कारण अक्सर झगड़ा रहता था। शनिवार को उसकी बेटी को नहर में फेंक कर आने के बाद भी ललित फैक्टरी के गेट पर उसे मारने के लिए आया था, मगर उसकी बड़ी बेटी व उसने सरिया उठा लिया। इस पर वह भाग गया था।

आरोपी पिता ललित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची का शव करनाल के सांभी गांव के पास नहर से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है बच्चे के शव को कुत्ते नोच रहे थे। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। - बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, पिपली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed