{"_id":"69cc190497757f9fe7005784","slug":"the-body-of-a-young-man-moksha-was-found-in-the-canal-on-the-fourth-day-karnal-news-c-18-knl1018-876488-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर में चाैथे दिन मिला युवक मोक्ष का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर में चाैथे दिन मिला युवक मोक्ष का शव
Wed, 01 Apr 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
इंद्री भम्बरेहडी गांव के 19 वर्षीय मोक्ष के शव को नहर किनारे तलाश करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। पश्चिमी यमुना नहर में मूनक हेड के नजदीक से मंगलवार को बांबरेहड़ी गांव निवासी मोक्ष (19) का शव बरामद हुआ है। युवक का शव डूबने वाली जगह से तीन किलोमीटर की दूरी पर मिला। इसके बाद पुलिस माैके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
बांबरेहड़ी गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का मोक्ष शनिवार शाम को हवन सामग्री और अन्य बचा हुआ सामान नहर में बहाने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया था। परिवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद सभी ग्रामीण नहर पर पहुंचे। पिछले चार दिन से परिजन व एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में युवक की तलाश कर रहे थे।
मंगलवार को युवक शव मिल नहर से बरामद हो गया। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को साैंप दिया। बता दें कि युवक मोक्ष कंबल फैक्ट्री में काम करता था और घर का सहारा था। उसका छोटा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है और हाल ही में बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं। मोक्ष के पिता रमेश अधरंग से पीड़ित हैं। इसके अलावा पांच साल पहले उसकी मां की बिजली का करंट लगने से मौत हो चुकी है।