{"_id":"66cf9be3e80552a35403c874","slug":"the-body-of-a-retired-railway-employee-was-found-soaked-in-blood-in-the-room-karnal-news-c-246-1-sknl1019-124511-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कमरे में खून से लथपथ मिला सेवानिवृत रेलवे कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कमरे में खून से लथपथ मिला सेवानिवृत रेलवे कर्मी का शव
विज्ञापन
यमुनानगर। शिवपुरी ए काॅलोनी में रेलवे से सेवानिवृत 60 वर्षीय बलदेव राज गुप्ता का शव उसी के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और पूरे कमरे में फैला हुआ था लेकिन मृतक के शरीर पर कही भी कोई चोट का निशान नहीं था। सूचना मिलने पर डीएसपी राजेश कुमार, गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली, सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव व कमरे की पूरी जांच की। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह पता लगेगी। वहीं, मृतक के बेटे ने अदालत में विचाराधीन प्रॉपर्टी विवाद की रंजिश में हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिवपुरी ए कॉलोनी निवासी पंकज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दवाइयों की कंपनी में एमआर है। उसके पिता बलदेव राज गुप्ता रेलवे से सेवानिवृत्त थे और उसके साथ ही मकान में नीचे बने कमरे में रहते थे। पंकज ने बताया कि उसके पिता को 2014 से पैरालिसिस था। जिसके चलते बच्चे उन्हें कमरे में ही खाना दे देते थे। वह मंगलवार को रात करीब दस बजे घर आया तो पिता खाना खा रहे थे और टीवी भी देख रहे थे। पिता से मिलकर वह गेट का कुंडा बंद कर ऊपर चला गया था। सुबह करीब पौने आठ बजे जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए नीचे आया तो पिता के कमरे के गेट के बाहर खून फैला हुआ था। इस पर वह अंदर गया। उसने देखा तो पिता बैड से नीचे गिरे हुए थे। कमरे में फर्श पर खून फैला हुआ था और चादर व तकिया भी खून से सने हुए थे। वहीं पिता के मुंह व नाक से भी खून निकल रहा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की।
-- -- -- -- -- -- -
प्लाटों के विवाद के चलते कई लोगों से चल रही थी रंजिश, उन्हीं पर शक -
पंकज ने बताया कि उसके पिता बलदेव राज गुप्ता के कांसापुर में दो प्लाट हैं। जिनको लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। यह केस अदालत में विचाराधीन हैं। इन प्लाटों के विवाद के चलते ही उसके पिता की कई लोगों से रंजिश चल रही है। उन्होंने शक जताया कि जिन लोगों के साथ पिता का विवाद चल रहा था। उनमें से ही किसी ने उनकी हत्या की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
नहीं मिले शरीर पर चोट के निशान, पूरे कमरे में बिखरा हुआ था खून
शिवपुरी ए में हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेश कुमार, गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली, सीन ऑफ क्राइम टीम के चंद्रशेखर व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमरे में पूरा फर्श खून से सना हुआ था। बेड पर पड़ी चादर व तकिया भी खून से सना था। स्टील की कटोरी जिसमें कुछ सब्जी व रोटी रखी थी, उसमें भी खून के छींटे पड़े हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की गहनता से जांच की। मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं मिला। केवल नाक व मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने मौके से खून से सनी डबल बैड की चादर व तकिया, चप्पल, कटोरी, मोबाइल व अन्य सामान जांच के लिए कब्जे में लिया। वहीं, मौके से बरामद खून के नमूने भी कब्जे में लिए।
वर्जन
शिवपुरी ए कॉलोनी में व्यक्ति की हत्या की सूचना पर वह पुलिस टीम व सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में नस फटने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की सही वजह पता लग पाएगा। मृतक के बेटे ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते कुछ लोगों पर शक जताया है। फिलहाल मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
- महरूफ अली, एसएचओ, थाना गांधी नगर।