फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a laborer was found in front of the market parking lot.

Karnal News: मंडी की पार्किंग के सामने मिला मजदूर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a laborer was found in front of the market parking lot.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पुरानी सब्जी मंडी में दुकान नंबर-27 के नजदीक पार्किंग में शुक्रवार को एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। पास रखे थैले में कुछ दवा और नागरिक अस्पताल की पर्ची मिली है। पर्ची पर शंकर (43) नाम लिखा है।
जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि वह मंडी में ही काम करता था। करीब चार माह से उसकी हालत खराब चल रही थी। रोजाना मंडी में ही दिहाड़ी करने के बाद सो जाता था। मृतक के पास से कोई अन्य दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

अपना आशियाना एवं जन सेवादल के सदस्य राजकुमार ने बताया कि सुबह सबसे पहले सेवादार दीपक और सोनू ने शव देखा था। उन्होंने ही थैले की जांच की थी। अस्पताल की पर्ची 20 सितंबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर गंदगी में मिला युवक का शव, हाथ में लगी थी ड्रिप

करनाल। पुरानी सब्जी मंडी में एक दुकान की छत पर गंदगी में शुक्रवार को करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के नीचे सरकारी अस्पताल की चादर बिछी हुई थी और हाथ पर कैनुला (ग्लूकोज ड्रिप) लगी हुई थी। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर पर चींटिया चल रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया। अपना आशियाना एवं जन सेवादल के सदस्य राजकुमार ने बताया कि मृतक के पास कोई दस्तावेज बरामद नहीं होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी स्थिति देखकर लग रहा है कि उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। संभावना है कि एक दिन पहले मौत हुई। युवक ने काले रंग की पैंट और टी-शर्ट पहनी हुई हैं।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed