फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a factory worker was found hanging from a noose

Karnal News: फंदे से लटका मिला फैक्टरी कर्मी का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a factory worker was found hanging from a noose
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सिघंड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 42 वर्षीय राजकुमार ने घर की छत पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह 20 वर्षों से फरीदाबाद की फैक्टरी में काम करता था।
आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में उसने दो लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि यह नहीं लिखा गया है कि क्यों और किस तरह की प्रताड़ना की जा रही थी। थाना निसिंग की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई लालदास ने पुलिस को बताया कि भाई राजकुमार 13 जून की शाम घर पर आया था। परिवार के सभी सदस्यों से सामान्य बातचीत के बाद वह रात को सो गया। सुबह लगभग चार बजे लालदास की राजकुमार से बातचीत हुई थी। वह गर्मी लगने की बात कहकर घर की ऊपर की मंजिल पर चला गया। सुबह सात बजे लालदास के बेटे नवदीप ने फोन करके बताया कि राजकुमार छत पर रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक परिवार के लोग ऊपर पहुंचे नवदीप और अन्य ने राजकुमार को रस्सी से उतार दिया था। सुसाइड नोट में बाबा और सैनी नाम के दो लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।
उनके मोबाइल नंबर भी लिखे गए थे। मृतक के भाई लालदास का कहना है कि राजकुमार कुछ समय से परेशान था लेकिन वह अपने दर्द को किसी से साझा नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed