{"_id":"68e2d254b35313169f02499f","slug":"the-bodies-of-salman-and-his-elder-daughter-mehak-were-found-12-km-away-from-the-yamuna-bridge-karnal-news-c-244-1-pnp1001-145034-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सलमान और बड़ी बेटी महक का यमुना पुल से 12 किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सलमान और बड़ी बेटी महक का यमुना पुल से 12 किमी दूर मिला शव
Mon, 06 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
इंजन बोट की मदद से डूबे बच्चों की तलाश करते गोताखोर। संवाद
- फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। उत्तर प्रदेश के कैराना स्थित खेलकलां निवासी सलमान और उनकी बड़ी बेटी महक का शव रविवार को तीसरे दिन यमुना से बरामद कर लिया है। सलमान (38) का शव हरिद्वार हाईवे स्थित यमुना पुल से करीब 11 किमी आगे यूपी के इस्सोपुर टील के पास दोपहर के समय बरामद किया। उनकी सबसे बड़ी बेटी महक का शव गोताखोरों को सुबह खोजकीपुर पुल के पास मिला है। इसके बाद गोताखोरों की टीम ने सलमान के बाकी तीन बच्चों की तलाश तेज कर दी।
कैराना निवासी सलमान की पत्नी पिछले सप्ताह वीरवार को पति से झगड़ा कर चारों बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई थी। सलमान मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और अपने चार बच्चों के साथ शुक्रवार को यमुना में कूद गया। उसने यमुना में कूदने से पहले वीडियो बनाकर अपनी बहन गुलिस्ता को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद परिवार के लोग शनिवार को उनकी तलाश में यमुना नदी पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम ने यमुना में सलमान व चारों बच्चों की तलाश की थी। सलमान के चार बच्चों में तीन बेटियां महक (11), इनायता (8), सीफा (4) और एक लड़का अनायन (03) शामिल हैं। प्राइवेट व फ्लड पीएसी के जवान सर्च अभियान में लगे हैं।
सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि उसकी भाभी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर इनकी मौत के जिम्मेदार हैं। साबिर के कारण सलमान और खुशनुमा के बीच हर रोज झगड़ा होता था। उसके भाई और मासूम बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
दोनों चश्मदीद ने किसी को नहीं दी सूचना
सनौली में यमुना के पास मंदिर में रहने वाले बाबा शिवगिरी ने बताया कि वह चाय पीने ऊपर जा रहे थे। उन्होंने एक व्यक्ति को चार-पांच बच्चों के साथ देखा। नीचे आने पर पुराने पुल से दो बच्चों के गिरने पर हाथ-पांव पानी में दिखे फिर सलमान अपनी गोद में शायद दो बच्चों के साथ कूदा। कुछ देर बाद वे पानी में दिखने बंद हो गए। हरियाणा के रामड़ा गांव के समर ने भी पुलिस को बताया कि उसने सलमान को बच्चों समेत कूदते देखा। उस समय दोनों में से किसी ने भी पुलिस को सूचित नहीं किया।
बहन बोलीं- बच्चों को लेकर लुधियाना जाने की कहकर गया था
गुलिस्ता ने बताया कि उसका भाई सलमान अपने चारों बच्चों को यह कहकर घर से ले गया था कि उन्हें अपने पास ही रखेगा। लुधियाना काम के लिए जा रहा है। लेकिन उसे जरा भी आभास नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकता है। यदि इसकी उसे भनक लग जाती तो वह भाई और बच्चों को घर से कहीं जाने नहीं देती। सलमान मोहल्ला अफगानान से घर छोड़कर मोहल्ला खेलकलां में किराये के कमरे में आकर रहता था।

इंजन बोट की मदद से डूबे बच्चों की तलाश करते गोताखोर। संवाद- फोटो : reasi news