फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The blood-soaked body lay on the road for an hour.

Karnal News: एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा खून से लथपथ शव

Fri, 10 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The blood-soaked body lay on the road for an hour.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मेरठ रोड पर ट्राॅले की चपेट में आने के बाद खून से लथपथ युवक ढाकवाला गुजरान निवासी विनीत (19) का शव करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। बाइक पहिये में फंसी होने के कारण आरोपी ट्राॅला चालक ट्राॅला नहीं भगा सका लेकिन खुद भाग गया। बीच सड़क पर ट्राॅला व युवक का शव होने से करनाल-मेरठ राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इधर, विनीत के परिवार में करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। तीन भाईयों में विनीत सबसे छोटा था। पिता प्रताप ने बताया कि विनीत सबसे छोटा होने के कारण परिवार का लाडला था। ऐसे में लाडले बेटे के जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेरठ रोड पर गांव नगला मेघा चौक के पास वीरवार को सुबह साढ़े नौ बजे हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंगलौर चौकी और मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव वाहन के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह में सूचना दी। लोगों का आरोप है कि शव वाहन करीब साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचा। इसके बाद ही पुलिस ने शव को सड़क से उठवाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करके पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन




हाईवे पर लगी वाहनों की कतार

हादसा होने के बाद बीच सड़क ट्राॅला व शव होने से जाम की स्थिति बन गई। मेरठ से करनाल आने वाले छह लेन के हाईवे पर दो लेन का ट्रैफिक ब्लॉक रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाते हुए यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद सड़क पर एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि राजमार्ग पर रोजाना तेज रफ्तार व भारी या ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। पुलिस और प्रशासन इन पर सख्ती नहीं कर रहा है। इस कारण आए दिन यहां हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 बजे पुलिस को हादसा होने की सूचना मिली थी। 10 मिनट में हम मौके पर पहुंच गए थे। स्थिति देखने के बाद तुरंत शव वाहन को सूचना दी गई थी। लेकिन दूर से आने के कारण वाहन पहुंचने में समय लग गया। - मनजीत, प्रभारी, मंगलौरा चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed