{"_id":"2c11de5143158af6d6d1e56987306c3a","slug":"the-bku-activists-hostage-dm-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को बंधक बनाने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को बंधक बनाने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजमुखी की खरीद न होने से गुस्साए किसानों द्वारा डीएम हैफेड को पेड़ से बांधने के मामले में थाना शाहबाद पुलिस ने भाकियू सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हैफेड के डीएम मदन लाल पोसवाल ने बताया कि मंगलवार को भाकियू के सदस्यों ने द्वारा सूरजमुखी फसल की खरीद न होने को लेकर प्रदर्शन किया था।
उस समय एसडीएम हवा सिंह की ओर से उन्हें फोन कर मंडी में बुलाया गया। मैं अपने तकनीकी सहायक अनिल कुंडू और क्लर्क राजेश्वर यादव के साथ वहां पहुंचा। वहां प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें और मुझे जबरदस्ती पेड़ से बांध दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसएचओ ने मुझे उनके कब्जे से छुड़वाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, बलवा करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।