फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bike rider snatched the phone from the girl and escaped

बच्ची से फोन छीन बाइक सवार झपटमार हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The bike rider snatched the phone from the girl and escaped
घरौंडा। अराईपुरा रोड पर एक अस्पताल के समीप स्थित स्टोर पर बैठी बच्ची से बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लोगों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन झपटमार हाथ नहीं आए। दुकान मालिक वार्ड छह भोला कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। सुरेंद्र का कहना है कि बुधवार को उसकी 10 वर्षीय बेटी उमांशी दुकान पर बैठी थी। तभी बाइक पर दो लड़के आए और मोबाइल छीनकर जीटी रोड की ओर भाग गए। शोर सुन आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना दी गई। सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से 10 हजार रुपये, बैटरी-इनवर्टर ले गए
घरौंडा। पुंडरी गांव स्थित धार्मिक कुटिया में सेंधमारी कर चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीण दीपक त्यागी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दीपक का कहना है कि पांच जून देर रात चोरी हुई। चोरों ने कुटिया के महंत बाबा रमेश पुरी महाराज की झोली से भी सामान निकाल लिया। इससे पहले भी कई बार कुटिया में चोरी हो चुकी है। उन्होंने कुछ लोगों पर संदेह जताया कि वे नशे के आदी हैं, उनसे पूछताछ की जाए। घरौंडा थाने के मुख्य सिपाही देवेंद्र का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

खेतों से हैरो चोरी
करनाल। रांव गांव में खेत से हैरो चोरी हो गई। किसान मेरठ रोड एमएलएस फार्म हाउस निवासी रूपेंद्र कुमार ने मधुबन थाने में मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसने ट्यूबवेल पर हैरो छोड़ी थी। 29 मई को जब वह ट्यूबवेल पर गया तो वहां हैरो नहीं मिली। उसने पड़ोसियों से भी पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed