{"_id":"16c1df4eb715bd45147d6b56ea3b136d","slug":"the-ball-is-kicked-in-hockey-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में कुरुक्षेत्र ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में कुरुक्षेत्र ने मारी बाजी
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से आयोजित 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की स्वामी विवेकानंद हरियाणा राज्य ग्रामीण प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई।
इस दौरान आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र प्रथम, हिसार द्वितीय, सोनीपत तृतीय और पानीपत की टीम को चौथे स्थान पर रही।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने 6 से 8 नवंबर तक चली प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया। फुटबाल प्रतियोगिता में भिवानी प्रथम, सोनीपत द्वितीय, हिसार तृतीय, कुरुक्षेत्र चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा उन्होंने हैंडबाल में जींद प्रथम, हिसार द्वितीय, सिरसा तृतीय तथा कुरुक्षेत्र चतुर्थ स्थान, कबड्डी में रोहतक प्रथम, भिवानी द्वितीय, हिसार तृतीय, झज्जर चौथे स्थान पर रही।
राज्यस्तरीय खेलों का समापन करने से पहले अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने प्रदेश भर से आई करीब 1400 खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से भाईचारा और टीम भावना का संचार होता है।
विज्ञापन
डॉ. गर्ग ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारा है, जिसके परिणामस्वरूप आज प्र्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इस पहचान को बरकरार रखने के लिए खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अच्छे खिलाड़ी को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का एक सुनहरी मौका भी मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक मेहनत करके खेल के क्षेत्र में और अधिक आगे जाने की जरूरत है। युवा खिलाड़ियों को खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए जहां नई खेल नीति बनाई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये नकद राशि मुहैया करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व मंच मुहैया करवाने के लिए स्पैट व पायका जैसी अनेक प्रतियोगिताओं को शुरू किया है। सभी खिलाड़ियों को सरकार की तमाम स्कीमों का फायदा उठाना चाहिए।
प्रतियोगिता के अंत में एसडीएम अशोक बांसल व जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एसबी सहगल ने अतिरिक्त उपायुक्त को प्रतीक चिह्न देेकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिंदल हाउस से सुबोध सांगवान, प्रशिक्षक यशवीर सिंह, सुदेश कुमार, हरिकेश सहारन आदि प्रशिक्षक और अधिकारी मौजूद थे।