फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The audience is emotional after watching Phool Singh Nautanki song.

Karnal News: फूल सिंह नौटंकी सांग देख दर्शक भावविभोर

Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 22 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The audience is emotional after watching Phool Singh Nautanki song.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में आयोजित सांग में शुक्रवार को गांव चूहड़माजरा कैथल के सांगी मोहम्मद मीर और साथी कलाकारों ने फूल सिंह नौटंकी सांग का मंचन किया।

सांग देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। सांंगी सहित कलाकारों ने दिखाया कि सालकोट में राजा गजे सिंह राज किया करते थे।

उनके दो पुत्र भूप सिंह और फूल सिंह थे। भूप सिंह का विवाह हो चुका था, जबकि फूल सिंह की शादी नहीं हुई थी। फूल सिंह का एक मित्र कुंदनमल था, जिसका विवाह मुल्तान शहर में हुआ था। मुल्तान शहर के राजा कर्ण सिंह थे।
विज्ञापन


कर्ण सिंह की लड़ी का नाम नौटंकी था, वह खूबसूरत थी। कुंदनमल की धर्मपत्नी भूप सिंह की पत्नी को समझाती है कि फूल सिंह की शादी नौटंकी से करवाई जाए। एक दिन फूल सिंह सिंह जब शिकार खेलकर वापस आता है तो उसकी भाभी पानी नहीं पिलाती और ताना मारती है कि पानी पीना है तो नौटंकी के हाथ का ही पीना है। इसके बाद फूल सिंह नौटंकी को विवाह करके ले आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed