फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The audience danced to Bhirad Ladagi Rai Bhirad Ladagi.

Karnal News: भीरड़ लड़गी रै भीरड़ लड़गी पर थिरके दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to Bhirad Ladagi Rai Bhirad Ladagi.
भीरड़ लड़गी रै भीरड़ लड़गी पर थिरके दर्शक - फोटो : भीरड़ लड़गी रै भीरड़ लड़गी पर थिरके दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। चाहत कराओके अकादमी की ओर से अटल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गायन और नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर शहीदों को याद किया। कुछ बच्चे वीर बलिदानियों की वेशभूषा में सजकर आए। मौजूद सभी लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। पायल ने हरियाणवीं गीत भीरड़ लड़गी रै भीरड़ लड़गी पर नृत्य किया जिसने दर्शकों को पैर थिरकाने पर मजबूर कर दिया।
युवती मानवी ने मैंने कर दिया ऊंचा नाम मेरे हरियाणा का गीत पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी चौहान ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, अजय, सेवी चौधरी, राजेश सिंगला, भाजपा मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी राम भजन वर्मा और अशोक महेंद्रू पहुंचे। तरुण बंसल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

आयोजक विनोद कुमार वर्मा, टीम मैनेजर किरण चड्ढा और मंच संचालक चांद कश्यप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसपी चौहान ने कहा कि करनाल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें एक अच्छा मंच प्रदान किया जाना चाहिए। कराओके अकादमी इस क्षेत्र में अच्छे प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रवण बटला, सुमित मिगलानी, रवि बाला, रंजना भसीन, अवतार सिंह तारी, राजेश बिंदल, हरमन सिंह, नरेंद्र वर्मा, नीरू चौधरी, संजीव कुमार, एल एन कुमार, संजय कुमार, केपी अग्रवाल, सतीश कुमार, विकास महंत,मानसी, पल्लवी, आंचल, जस्ट सैनी, करण आदि ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed