{"_id":"644841b08ddc5dcae10f1fff","slug":"the-arrival-of-wheat-decreased-further-purchase-of-only-37-thousand-quintals-in-a-day-karnal-news-c-18-knl1008-102625-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गेहूं की आवक और कम हुई, दिनभर में सिर्फ 37 हजार क्विंटल की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गेहूं की आवक और कम हुई, दिनभर में सिर्फ 37 हजार क्विंटल की खरीद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकारी आदेश के अनुसार भले ही अभी गेहूं खरीद 15 मई तक हो लेकिन अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। जिले में मंगलवार को 37 हजार 10 क्विंटल ही खरीद हुई है। यही आवक भी थी। अब तक जिले में कुल 71 लाख 52 हजार 720 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसमें 55 लाख सात हजार 970 क्विंटल की लिफ्टिंग हो चुकी है लेकिन 16 लाख 44 हजार 750 क्विंटल गेहूं अभी भी मंडियों में खुले में पड़ा है। इसी तरह सरसों की भी अब तक 27296 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है।
गेहूं खरीद की सीजन देर से शुरू हुआ लेकिन जल्दी खत्म हो रहा है। मंडी सचिव ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं खरीद एक अप्रैल से 15 मई तक होती है लेकिन अब गेहूं की आवक काफी कम हो गई है। जिलेभर में आज सिर्फ 37 हजार 10 क्विंटल ही खरीद की गई है। जिसमें करनाल मंडी में 5570 क्विंटल, घरौंडा में 6750 व कुंजपुरा में 2560 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हुई है। जिले की कुछ मंंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं आना बंद हो चुका है। इधर हैफेड की ओर से जिले की तीन अनाज मंडियों में की जा रही सरसों की खरीद में भी कमी आ चुकी है। आज सिर्फ 440 क्विंटल की ही खरीद की गई है। अब तक जिले में कुल 27296 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।