फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The aroma of Tarawadi rice will spread in the Dubai Food Fair

Karnal News: दुबई के फूड मेले में बिखरेगी तरावड़ी के चावल की महक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
The aroma of Tarawadi rice will spread in the Dubai Food Fair
तरावड़ी। दुबई में आयोजित होने वाले गल्फ फूड मेले में तरावड़ी के चावलों की महक बिखरेगी। क्षेत्र के चावल निर्यातक एवं व्यापारी दुबई पहुंच चुके हैं। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर दुबई में 19 से 23 फरवरी तक गल्फ फूड मेले का आयोजन होगा। जिसमें तरावड़ी के अधिकतर चावल व्यापारी स्टॉल लगाएंगे। व्यापारी विजय गोयल, बृजभूषण गोयल और अमन गुप्ता ने कहा कि दुबई में गल्फ फूड मेले में तरावड़ी के चावलों के स्टॉल विदेशी मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। चावल अरब देशों में निर्यात होता है। लगभग सभी राइस मिलों में आधुनिक मशीनें लगी हैं, जिससे तैयार होकर चावल विदेशों में बिकने के लिए जाता है। प्रवीण गर्ग, विनीत बंसल, नाथीराम गुप्ता और दविंद्र सिंगला ने बताया कि चावलों को आकर्षण पैकिंग व सुंदरता के साथ वहां रखा जाता है ताकि विदेशों से आने वाला व्यापारी इस शहर की आधुनिक मशीनों से तैयार किए गए चावल को पसंद कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed