{"_id":"689b8a2c918ba7bddb0aca28","slug":"the-area-resonated-with-bharat-mata-ki-jai-karnal-news-c-246-1-sknl1020-142196-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भारत माता की जय से गूंजा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भारत माता की जय से गूंजा इलाका
Wed, 13 Aug 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री कंवरपाल व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी/छछरौली। जिला भाजपा की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में निकाली गई। करीब 40 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में लोग बाइक, स्कूटी के साथ कारों व अन्य वाहनों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय, जय हिंद सहित विभिन्न देश भक्ति नारे लगाए, जिससे क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा प्रतापनगर से आरंभ हुई जो पांवटा नेशनल हाईवे से छछरौली से जगाधरी बूड़िया चौक से गुजरते हुए शहर के चौक बाजार, प्रकाश चौक, हनुमान गेट, घास मंडी, पंसारी बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, स्कूल रोड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड, बस स्टैंड चौक, महाराजा अग्रसेन चौक से होकर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा प्रतापनगर, छछरौली, जगाधरी ग्रामीण व शहर चारों मंडल के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्र से गुजरी। इस दौरान पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे के मान सम्मान को लेकर हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।