फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The answer key was bought from the youth of the village for seven lakhs

गांव के युवक से सात लाख में उधार खरीदी थी आंसर-की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The answer key was bought from the youth of the village for seven lakhs
करनाल। हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की के मामले में आरोपियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक नया तथ्य पुलिस के हाथ लगा है कि आरोपी अजय ने अपने ही गांव के अभिमन्यु नाम के युवक से सात लाख रुपये में आंसर-की खरीदी थी। साथ ही परीक्षा के बाद रुपये का भुगतान करने की बात कही थी। अब पुलिस इस नए आरोपी अभिमन्यु की तलाश में जुट गई है। मामले में अभी मुख्य आरोपी तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

पेपर लीक के बाद से पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि आखिर आंसर-की पहले कहां से आई, किसने तैयार की और कितने बडे़ क्षेत्र में उसकी बिक्री हुई। आंसर-की मामले में सात अगस्त को ही गिरफ्तार किए रोहतक के टिटौली गांव निवासी आरोपी अजय की रिमांड अवधि बुधवार को समाप्त हो गई, लेकिन पुलिस को अभी सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। पुलिस ने बुधवार को अजय को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इससे पहले तीन दिनों तक पुलिस ने आरोपी अजय से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि आंसर की अपने गांव टिटौली के ही अभिमन्यु से सात लाख रुपये में ली थी। अभिमन्यु से तय किया था कि रुपये वह परीक्षा के बाद देगा। अब पुलिस को आरोपी अभिमन्यु की तलाश है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी की जगह परीक्षा देने के मामले में धरे गए चार आरोपियों से रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ अभी जारी है। साथ ही मुख्य आरोपी बताए जा रहे पुलिसकर्मी प्रवेश की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आंसर-की के साथ पकड़े गए आरोपी अजय को तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने ही गांव के युवक से आंसर-की प्राप्त करने की बात कही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं दूसरे की जगह परीक्षा दिलाने के मामले में मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रवेश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--गंगा राम पुनिया एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed