फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The air is bad for your health, don't go out in the morning or evening and spoil your health.

Karnal News: हवा की सेहत खराब, सुबह-शाम बाहर निकल अपनी न बिगाड़ें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The air is bad for your health, don't go out in the morning or evening and spoil your health.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दीपावली के बाद भी शहर की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। शाम से प्रदूषण बढ़ रहा है। रात और सुबह के समय भी हवा खराब रह रही है। इसी दौरान शहर के ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलते हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि सुबह और शाम की सैर से बचें।
शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 261 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। हवा में ऑक्सीजन का स्तर घटा है, जबकि नाइट्रोजन ऑक्साइड, पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे हानिकारक तत्व तेजी से बढ़ गए हैं। इससे लोगों में सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। शहर की हवा में नाइट्रोजन ऑक्साइड का स्तर औसतन मानक से कहीं अधिक दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह 4 बजे तो पीएम 2.5 का स्तर 409 तक पहुंच गया था जबकि सुबह 4 से 10 बजे तक पीएम 10 भी 448 का आंकड़ा पार कर गया।
विज्ञापन

डॉ. कुलबीर का कहना है कि प्रदूषित हवा का असर दिखने लगा है। अस्पतालों में अस्थमा, फेफड़ों और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा लोगों में आंखों में जलन, गले में खराश और सिरदर्द की शिकायतें भी आम हो गई हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह-शाम खुले में सैर से बचें, मास्क का प्रयोग करें और घरों में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले पांच दिनों में ये रहा शहर का एक्यूआई:
27 अक्तूबर : 225
28 अक्तूबर : 236
29 अक्तूबर : 240
30 अक्तूबर : 170
31 अक्तूबर : 235
1 नवंबर : 261



---------शहर में एक्यूआई का स्तर देखते हुए लगातार सड़कों पर पानी की छिड़काव कराया जा रहा है। निर्माण सामग्री को ढकने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निगम की टीमें भी फील्ड में उतर कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। -अशोक कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed