फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The agency may also face action... after taking the tender, the work was not started for four months.

Karnal News: एजेंसी पर भी गिर सकती है गाज... टेंडर लेकर 4 माह तक शुरू नहीं किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The agency may also face action... after taking the tender, the work was not started for four months.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। असंध-कोहंड मार्ग की खस्ताहाल के कारण पीडब्ल्यूडी के दो जेई के निलंबित होने के बाद अब निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी पर भी गाज गिर सकती है। क्योंकि एजेंसी ने टेंडर लेकर चार माह तक काम ही शुरू नहीं किया। एजेंसी की लापरवाही के कारण ही लोग उखड़ी सड़क के कारण परेशानी झेलते रहे। यह हालात तब हैं जब विभाग की ओर से भी एजेंसी को सात नोटिस जारी किए गए।
मार्च माह में एजेंसी की ओर से काम शुरू किया गया। असंध से कोहंड तक की सड़क सालवन गांव के पास ज्यादा खराब है लेकिन ठेकेदार ने कार्य घरौंडा से शुरू किया। अब सवा माह बीतने के बाद भी महज पांच किलोमीटर की सड़क ही बन पाई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शेलेंद्र भाटिया ने बताया कि 37.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये का टेंडर दिया गया था। नवंबर, 2025 में एजेंसी की ओर से काम शुरू करना था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ, एसडीओ के अलावा एक्सईएन और एसई स्तर पर एजेंसी को नोटिस जारी किए गए। अब मार्च में काम शुरू हुआ है। जिसे अगस्त माह तक पूरा करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि एजेंसी की भी बड़ी लापरवाही है। विदित हो कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह इस मार्ग से गुजरे थे, तब सड़क की बदहाली पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए विभाग के जेई दिनेश कुमार और राजेंद्र अरोड़ा को निलंबित किया था।


ठेकेदार बोला, सर्दी के कारण नहीं हुआ काम
निर्माण कार्य कर रही केके बुरा एजेंसी के निदेशक सुखबीर बुरा का कहना है कि नवंबर माह में सर्दी होने के कारण काम शुरू नहीं कर पाए। तापमान ठीक होने पर काम शुरू कर दिया है। घरौंडा क्षेत्र का काम दो दिन में पूरा होने के बाद सालवन क्षेत्र की सड़क को बनाया जाएगा। रोजाना एक किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। दावा है कि मई के अंत तक पूरी सड़क बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed