फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused who was going to give arms to his associates was arrested

Karnal News: साथियों को हथियार देने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 11 Jun 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
The accused who was going to give arms to his associates was arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीआईए एक की टीम ने शुक्रवार को आरोपी बीर सिंह को गिरफ्तार कर दो देशी पिस्तौल 315 बोर, एक बंदूक 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, आठ कारतूस 12 बोर, 21 कारतूस 315 बोर और कार बरामद की है। बताते हैं कि आरोपी अपने साथियों को हथियार पहुंचाने जा रहा था।
आरोपी कोई आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं है। वहीं सूत्रों की माने तो आरोपी अमेरिका में बैठे अमन सांम्भी गैंग का सदस्य है, जिसके तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हो सकते हैं। सूत्र ये भी बताते है कि इसी गैंग के गैंगस्टर अंकुश कमालपुर, मुकेश जाम्बा और अमन सांम्भी के कहने पर आरोपी हथियार लेकर आया था, जिन्हें शूटरों को दिया जाना था।
विज्ञापन

पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए-वन की टीम को शुक्रवार को करनाल के कोट मोहल्ला निवासी बीर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह हथियार गैंगस्टरों के साथियों को दिए जाने थे। आरोपी कार में हथियारों को जखीरा लेकर पश्चिमी यमुना पुल नहर उचाना के पास साथी को देने के लिए निकला। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग करने पर आरोपी की दाहिनी डब से देशी पिस्तौल मिली।चालक की सीट के नीचे से हथियारों से पॉलीथिन मिली, जिसमें देशी पिस्तौल 315 बोर व एक बंदूक 315 बोर और एक बंदूक एक नाली 315 के 21 कारतूस के अलावा आठ कारतूस 12 बोर के मिले।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर-चार में किराए के मकान पर रह रहा था। अमन सांभी गैंग के कहने पर हथियारों को जखीरा साथियों को देना था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस बाकी साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
जेल से जमानत के बाद अमेरिका चला गया अमन सांभी
पुलिस ने बताया कि अमन सांभी हत्या के मामले जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद वह अमेरिका चला गया। अमन सांभी गैंग के कहने पर ही आरोपी को हथियारों का जखीरा उनके साथियों को दिया जाना था। हालांकि अभी पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर सकी है कि हथियारों को जखीरा लेने वाले कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था। इसकी पड़ताल की जा रही है।


आरोपी को कार में हथियारों के साथ पकड़ा है, जो कि अज्ञात लोगों को हथियार देने के लिए जा रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। साथियों की तलाश की जा रही है। - गुरविंद्र सिंह, प्रभारी सीआई एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed