{"_id":"bf1e0ef4735f4ef9621f756d79bee49f","slug":"the-accused-was-not-arrested-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा स्तंभ, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कर्मचारी कल्याण महासंघ के सदस्यों
विज्ञापन
ने गांव सनपेड़ में मासूम बच्चों को जलाकर मारने की घटना की शुक्रवार को
सड़कों पर उतरकर निंदा की। महासंघ के सदस्यों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी
की मांग करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान वीपी
भट्टी की अध्यक्षता व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने इस मामले को
लेकर एक दिन का सांकेतिक धरना भी दिया। संगठनों के पदाधिकारियों ने
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ इस मामले में एससी, एसटी एक्ट के
तहत कानूनी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि
देने, फरीदाबाद एसपी को तुरंत प्रभाव से हटाए जाने, पीड़ित परिवार के सदस्य
को नौकरी देने, पिछली सरकार में हुए हरसौला, गोहाना, भगाना, मिर्चपुर
इत्यादि सभी कांडों की सीबीआई जांच करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया
कराने व यमुनानगर में हुई घटना पर भी एससी, एसटी एक्ट के तहत तुरंत प्रभाव
से कार्रवाई की मांग की।
दलित परिवार को जलाने की घटना की निंदा
करनाल। बहुजन समाज पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर-12 में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामदास कर्णवाल पूर्व लोकसभा प्रभारी ने की। रामदास ने कहा कि वर्तमान समय में हरियाणा प्रदेश में दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों से पूरा दलित एवं पिछड़ा वर्ग त्रस्त है। पूरे हरियाणा में इस समाज के लोगों में आक्रोश है। फरीदाबाद जिले के गांव सुनपेड़ में 2 मासूम बच्चों को जलाकर मारने व जिला यमुनानगर के रादौर हलके के गांव मंसूरपुर में एक पिछड़ी जाति के 21 वर्षीय युवक को आग के हवाले करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अशोक मित्तल वाइस चेयरमैन, बलवान सिंह नरवाल, रामपाल भैवान, रणबीर पाल, नाथी राम नागरा, राम किशोर, विनोद कर्णवाल, महाबीर, होशियार सिंह गोंदर, महिंदर सिंह एबली, सूरजभान रमाणा रमाणी, बलवंत सिंह रमाना रमाणी, सन्नी तरावड़ी, महावीर सिंह बोहला, प्रवीन कुमार रमाणा रमाणी, जगमोहन रंगा, पवन कुमार गढ़ी गुजरान, अमरजीत भैवान, गुलाब सिंह कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।