फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused rescued by attacking the police team with bricks

पुलिस टीम पर ईंटों से हमला कर आरोपी को छुड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
The accused rescued by attacking the police team with bricks
करनाल। पुराने मामले में आरोपी को हिरासत में लेने उसके घर इंद्री के नंदी खालसा गांव गई पुलिस टीम पर परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस कर्मियों से रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी टूट गए। आरोपी अनवर भी भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के परिवार के सदस्यों के 9 नामजद समेत 14 के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़वाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राज्य अपराध शाखा मधुबन के एसआई रूपचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को उप निरीक्षक पवन कुमार और अनिल कुमार एक मामले में आरोपी अनवर वासी नंदी खालसा की तलाश के लिए निजी वाहन से आरोपी के घर गए थे। पुलिस को देखकर आरोपी मकान में रखे संदूक के नीचे छिपने लगा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। जैसे ही पुलिस कर्मी आरोपी को लेकर चलने लगे उसकी पत्नी, मां और बच्चे पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। जब वे आरोपी को लेकर कार के पास पहुंचे तो कार के चारों तरफ सभी एकत्रित हो गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर ईंटों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी की रिवाल्वर और मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया। हमले के दौरान सभी ने आरोपी अनवर को पुलिस हिरासत से छुड़वा लिया। उन्होंने बताया कि हाथापाई करने वालों में साहिल, मीना, अनवर, असगरी उर्फ अनवरी, शबिया, आईशा, सम्मी, उसमान और मुस्कान सहित पांच लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 नंबर पर सूचना दी तो पहुंचे थाना प्रभारी
घटना की सूचना पुलिस कर्मी ने 112 नंबर पर दी तो इंद्री थाना के प्रभारी सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को सीएचसी इंद्री में पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल भी कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed