{"_id":"647bac44d68e01330001beb7","slug":"the-accused-of-robbing-the-dhaba-was-arrested-karnal-news-c-18-knl1031-140023-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ढाबे से लूट करने का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ढाबे से लूट करने का आरोपी दबोचा
Sun, 04 Jun 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला पुलिस के थाना घरौंडा की टीम ने वर्ष 2020 एक ढाबे से लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने दो जून को आरोपी राजेश उर्फ रिंकी निवासी पर परडाना हाल सिद्धार्थनगर पानीपत को पानीपत से गिरफ्तार किया।
इस मामले में पहले वर्ष 2020 में ही एक आरोपी विकास उर्फ विक्का निवासी गांव बांध थाना इसराना जिला पानीपत को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं आरोपी विकास के कब्जे से सात हजार रुपए की नकदी व एक सोने की चेन बरामद की गई थी। इसके अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विकास के खिलाफ पानीपत, सोनीपत व करनाल के विभिन्न थानों में करीब 13 मामले लूट, हत्या का प्रयास, हत्या, शस्त्र अधिनियम, मारपीट व एनडीपीएस एक्ट के तहत व आरोपी राजेश के खिलाफ तीन मामले लूट, मारपीट व दहेज मांगने के दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं आरोपी राजेश इस मामले में पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत लेने के लिए याचिका दायर का चुका था। सुप्रीम कोर्ट ने भी आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व वारदात में लूटी गई नगदी व सोने की चेन को बरामद किया जाएगा।