{"_id":"697e6bd7cfcd2b48de0ffad5","slug":"the-accused-of-robbing-a-jeweler-was-taken-to-punjab-by-the-police-karnal-news-c-18-knl1018-835939-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सराफ से लूट के आरोपी को पंजाब लेकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सराफ से लूट के आरोपी को पंजाब लेकर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
करनाल/तरावड़ी। तरावड़ी के करनाली गेट स्थित मुंशीराम सराफ से पिस्तौल के बल पर सवा लाख रुपये लूटने वाले कैथल जिले के क्योडक गांव निवासी बदमाश विकास उर्फ नोनी को साथ लेकर सीआईए की टीम ने पंजाब में दबिश दी। सीआईए दो प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर, 2025 को रात को आठ बजे बाइक सवार दो नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने मुंशीराम सराफ की दुकान के अंदर घुसकर पिस्तौल के बल पर गल्ले से 1.25 लाख रुपये की नकदी लूटी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने मामले में तरावड़ी थाने में लूट की प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को वारदात में शामिल आरोपी विकास उर्फ नोनी को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया था। पुलिस टीम को रिमांड के दौरान पता लगा कि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी पंजाब में है। पुलिस आरोपी को लेकर पंजाब पहुंची है ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। संवाद