फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused of firing is out of police custody

Karnal News: फायरिंग के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing is out of police custody
करनाल/कुंजपुरा। बड़ागांव में सोमवार को दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान गोली चलाए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के कई लोगों की पहचान हो चुकी है। वहीं अब मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंप दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को हमले का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें सरेआम गंडासी और डंडों से हमला किया जा रहा है। वहीं एक आरोपी फायर करते हुए दिख रहा है। बड़ागांव में सोमवार को मुख्य आरोपी पिंटू और सौरभ के पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी को लेकर कुंजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी बड़ागांव निवासी पिंटू, शुभम, रोहित, सुधीर सहित 20-25 अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज प्रवीन ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद ही पता लग पाएगा कौन कौन शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed