फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused of assault jumped from the roof of Sadar police station

मारपीट का आरोपी सदर थाने की छत से कूदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The accused of assault jumped from the roof of Sadar police station
करनाल। घर में घुसकर मारपीट व अश्लील हरकतें करने का आरोपी सदर थाने की छत से कूदकर भाग गया, लेकिन थाना पुलिस ने उसे करीब 200 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद दोबारा उसे हवालात में बंद कर लिया। उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाने के जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि गांव बीजना निवासी जितेंद्र उर्फ काका के खिलाफ 13 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। गांव की ही महिला ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र और उसकी मां ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, जितेंद्र ने गंडासी से भी हमला किया और अश्लील हरकतें भी की। इस मामले में आरोपी को सेक्टर-4 से गिरफ्तार किया गया था और आरोपी से सामान की बरामदगी की गई थी। उस सामान को मालखाने में जमा कराने के लिए वह थाने में आए थे। इस दौरान वह उन्हें चकमा देकर थाने की छत पर चला गया और वहां से कूदकर फरार होने लगा। इसके बाद उन्होंने उसके पीछे भाग कर काबू कर लिया है।
विज्ञापन

पैर में लगी चोट, नहीं फांद पाया दीवार
आरोपी जितेंद्र जब सदर थाने की छत से कूदा तो उसके पैर में चोट लग गई, इसके बाद वह थाना परिसर की दीवार से कूदा और फिर कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में कूदकर उसकी दीवार फांदकर कर्ण स्टेडियम में कूदने का प्रयास करने लगा जहां पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed