फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused cannot maintain the bidding by calling, so he took his life.

फोन कर आरोपी बोली-पालन पोषण नहीं कर सकती इसलिए ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The accused cannot maintain the bidding by calling, so he took his life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा/करनाल। हैलो सर, मैने अपनी सात माह की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी है। मैं उसका पालन पोषण नहीं कर सकती थी। यह शब्द सुनते ही डायल 112 के कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस कर्मचारियों के पांव तले की जमीन खिसक गई। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक मां अपनी सात महीने की बच्ची की हत्या कर सकती है, लेकिन सूचना के बाद जब पुलिस घरौंडा के गांव शेखपुरा खालसा में पहुंची तो घटना सही निकली। सात माह के बच्ची की हत्या हो चुकी थी और कत्ल की आरोपी मां के चेहरे पर शिकन भी नहीं थी।
कत्ल की आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर मां के हाथों से मासूम बच्ची के कत्ल की खबर गांव और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

बच्ची के पैदा होने पर नाखुश थी प्रिंयका
-बच्ची के दादा ने बताया कि जब उसकी पोती कीर्ति ने जन्म लिया था तो उसकी मां प्रियंका खुश नहीं थी, क्योंकि प्रियंका बच्ची को दूध पिलाकर लिटा देती थी। उसकी तरफ देखती भी नहीं थी। ऐसे में परिजनों ने भी उसे काफी समझाया था, लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह बच्ची की जान ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का कहना- डिप्रेशन में थी प्रियंका
महिला के पति पुलिस कर्मी संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी पत्नी ने इस प्रकार कदम क्यों उठाया, ये समझ से बाहर है। वह मधुबन में कार्यरत है और हर रोज घर आता था। कुछ दिनों से चुनाव को लेकर उसकी कैथल में ड्यूटी लगी हुई थी।
विवाहिता के पिता बोले-बेटी नहीं घोट सकती बच्ची का गला
विवाहिता की ओर से बच्ची की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे मायके और ससुराल वालों में कहासुनी भी हुई। महिला के पिता बीर सिंह का कहना है कि उसकी पुत्री प्रियंका शिक्षित है और वह इस प्रकार का कार्य हरगिज नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि प्रियंका कुछ समय से बीमार अवश्य थी और उसकी दवाई चल रही थी, लेकिन वह खुद ही अपने हाथों से अपनी ममता का गला घोट दे ऐसा संभव नहीं है। प्रियंका के पिता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी महिला ने अपने पति की दूसरी शादी कराने की बात कही थी
महिला के पिता ने बताया कि करीब दो माह पूर्व प्रियंका अपने मायके गई थी, जहां उसने पति की दूसरी शादी कराने की बात कही थी, हालांकि बार-बार पूछने के बाद भी उसने कारण और परेशानी नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed