फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused Anjali, Dadi Sauranade and Tai Dhanwanti were again taken on remand

जश हत्याकांड: आरोपी अंजली, दादी सौरनदे और ताई धनवंती को फिर रिमांड पर लिया, एसपी बोले- तीनों गिरफ्तारी साइंटिफिक एवं वास्तविकता साक्ष्यों पर आधारित

Fri, 15 Apr 2022 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2022 02:12 AM IST
सार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अंजली को भी बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। अब तीनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
The accused Anjali, Dadi Sauranade and Tai Dhanwanti were again taken on remand
जस का फाइल फोटो। मामले में पुलिस टीम द्वारा किया गया क्राइम सीन रिक्रिएट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल के कमालपुर रोड़ान में हुए जश चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को दादी सौरनदे व ताई धनवंती को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उन्हें फिर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस इन आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाएगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी अंजली को भी बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। अब तीनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


गांव कमालपुर रोड़ान में पांच अप्रैल को करीब चार वर्षीय जश चौधरी की उसकी चाची अंजली ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जश की हत्या के बाद अंजली ने शव एक बैग में डालकर बेड में छिपा दिया था।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह उसने शव को आरोपी धनवंती की छत पर डाल दिया था। धनवंती ने छत पर शव देखा तो उसने साथ लगते पशुबाड़े की छत पर डाल दिया। पुलिस ने आरोपी सौरनदे व धनवंती से पूछताछ की तो अंजली का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जश हत्याकांड पर बोले एसपी गंगाराम पूनिया
सवाल : जश हत्याकांड में महापंचायत हुई थी और कमेटी के सदस्य आपसे मिलने आए थे, मामले का पूरी तरह खुलासा क्यों नहीं हो पा रहा है?
जवाब : थाना इंद्री में पांच अप्रैल को आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। नौ अप्रैल को एक आरोपी अंजली को गिरफ्तार किया और उसे अगले दिन अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। 13 अप्रैल को दो और आरोपी धनवंती व सौरनदे को गिरफ्तार किया और उन्हें अदालत में पेश किया। अब तक इस मामले में तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर काफी वास्तविक साक्ष्य पाए गए हैं। केस प्रॉपर्टी एफएसएल में जमा करवा दी है। काफी सारी रिपोर्ट हमें प्राप्त हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट अभी प्राप्त होना बाकी है। एफएसएल अथॉरिटी से निवेदन किया है कि इन रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाए ताकि इस मामले में जल्द निष्कर्ष निकाला जा सके। 

सवाल : क्या कारण है कि पुलिस पर सवालिया निशान लग रहा है कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, दबाव बढ़ा तो गिरफ्तारी हुई।
जवाब : पुलिस पूरी गंभीरता से केस पर काम कर रही है। गत दिवस जो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं ये आईपीसी की धारा 201 व 202 के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। जिन पर ये आरोप था कि इन्होंने जश के शव को उठाकर पड़ोस में टीन की शेड पर रख दिया ताकि किसी को पता न चल सके। 

सवाल : क्या इस मामले में और आरोपी संलिप्त हो सकते हैं ?
जवाब : परिजनों ने कुछ और संदिग्ध नाम बताए थे। उन्हें लगता है कि कुछ और लोग इसमें संलिप्त हो सकते हैं। उसे हम वेरीफाई कर रहे हैं। अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

सवाल : आपने पंचायत के लोगों को क्या आश्वासन दिया। 
जवाब : आज परिजन और साथ में कमेटी के दस लोग मिले थे। उन्हें आश्वस्त किया है कि इस मामले में पुलिस जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर रही है। उन्हें यदि कोई संदेह है तो वे मुझसे व जांच अधिकारी से मिल सकते हैं। यदि इस बारे उन्हें कोई और जानकारी है तो वह भी उपलब्ध करवा सकते हैं ताकि पुलिस उस पहलू से जांच कर सके। अब तक जिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है वह साइंटिफिक एवं वास्तविकता साक्ष्यों पर आधारित है। जैसे ही एफएसएल से सभी रिपोर्ट प्राप्त होंगी तो और भी स्थिति स्पष्ट होगी। 

सवाल : ऐसी कोई वजह मिली कि जिस कारण बच्चे की हत्या की गई ? 
जवाब : जो बात सामने आई है, उसके आधार पर उसका पुराना मेडिकल रिकॉर्ड व कुछ और तथ्य जुटाए हैं। जल्द अंजली का पुलिस रिमांड खत्म हो जाएगा। उसके बाद पूरी ठोस वजह जो सामने आई है वह भी बताएंगे। 


सवाल : पुलिस ने जो कार्रवाई की है उससे परिजनों की संतुष्टि नहीं हुई, कार्यशैली पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। 
जवाब : जिस दिन से बच्चा गायब हुआ था तब से पुलिस ने आज तक अथक प्रयास करके सही जांच सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। परिजनों के मन में कुछ सवाल थे। उन्हें संतुष्ट करने की पूर्ण जिम्मेदारी हमारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed