फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The 16-million gift to the district chief

सीएम ने जिले को दी 16 करोड़ की सौगात

Sun, 29 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sun, 29 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
The 16-million gift to the district chief

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में लगभग 16 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनके कार्यरूप में परिणत होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को सीधा फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 300 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ग्राम सचिवालयों की आधारशिला रखी। ये ग्राम सचिवालय जिला के इंद्री खंड के 10 गांवों रंभा, बड़ागांव, संघोई, सैयद छपरा, जैनपुर सधान, चौगामा, समोरा, नगला रोड़ान, मुसेपुर, धानोखेड़ी में बनाए जाएंगे। इन सचिवालयों में सभी संबंधित पंचायतों का रिकार्ड भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने 110 लाख रुपये की लागत से खंड निसिंग के गांव बड़ौता में बनने वाले खेल स्टेडियम के शिलान्यास पट्ट का अनावरण भी किया और इसके साथ-साथ 150 लाख रुपये की लागत से कुंजपुरा में बनने वाले सामुदायिक केंद्र और ग्राम सचिवालय का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव पक्का खेड़ा से बाल पबाना तक जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के कार्य की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 10 कि.मी. लंबी इस सड़क को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट तक चौड़ा किया जाएगा। इसके बनने से मुनक, पाढ़ा, बमरेहड़ी, बाल पबाना इत्यादि गांव के लोगों को यातायात की और बेहतर सुविधा मिलेगी। इस सड़क पर 9 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इस अवसर पर मेयर रेणुबाला गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आंनद, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, जिला महामंत्री जगदेव पाढा, एडवोकेट वेदपाल, इलम सिंह, जयपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा, नवीन बत्तरा, प्रवीन लाठर, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed