फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tests of pregnant women can be done in the mini lab of the maternity room

प्रसूति कक्ष की मिनी लैब में हो सकेंगे गर्भवती महिलाओं के टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tests of pregnant women can be done in the mini lab of the maternity room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अब गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए सामान्य लैब में नहीं भटकना पड़ेगा, क्योंकि अब नागरिक अस्पताल के प्रसूति कक्ष की मिनी लैब में ही टेस्ट हो सकेंगे। मिनी टेस्टिंग लैब का प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पीयूष शर्मा ने शुभारंभ किया। अब यहां नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार के टेस्ट होंगे।
पीएमओ डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी से पूर्व कई टेस्ट कराने पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें प्रसूति विभाग से लैब व अन्य स्थानों पर लाइनों में लगकर टेस्ट करवाने पड़ते हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए एक ही कक्ष में बेहतर सुविधा देने के लिए टेस्टिंग लैब बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत मिनी लैब का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

सिर्फ डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं की होगी जांच
पीएमओ ने बताया कि प्रसूति विभाग में स्थापित मिनी टेस्टिंग लैब में सिर्फ इनडोर गर्भवती महिलाओं यानी डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं के ही टेस्ट कराए जाएंगे। जिससे डिलीवरी से पहले और बाद में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में कहीं और चक्कर नहीं काटने पड़े। इसके अलावा एसएनसीयू विंग में दाखिल नवजात शिशुओं के टेस्ट भी इसी लैब से किए जाएंगे। नई व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को लाभ मिलेगा और उन्हें इंफेक्शन का खतरा कम होगा। इसके अलावा अन्य चेकअप के लिए आने वाली महिलाओं के टेस्ट अस्पताल की लैब में ही होंगे। मौके पर डीएमएस डॉ. रजनीश, प्रसूति कक्ष इंचार्ज डॉ. दीपा, नवजात शिशु विंग इंचार्ज डॉ. निधि, एसएमओ डॉ. नीरू, मैटर्न सुखबीर कौर, नर्सिंग सिस्टर जसबीर कौर, नर्सिंग सिस्टर मंजू, लैब टैक्नीशियन सतीश कुमार, कुसुम सचदेवा, कर्म सिंह, प्रदीप व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टेस्ट करा सकेंगे
सीबीसी, ब्लीडिंग टाइम, क्लोटिंग टाइम, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल, एचआईवी, वीआईडीएएल टेस्ट, सीआरपी, सीरम बिलरुबिन व यूरिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed