फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ten police officers involved in a case on animal trafficking

पशु तस्करी में संलिप्त दस पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज

Thu, 30 Jan 2014 01:29 AM IST
अमरा उजाला ब्यूरो/करनाल
अमरा उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Thu, 30 Jan 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
 Ten police officers involved in a case on animal trafficking
पशु तस्करी में संलिप्त करनाल पुलिस के दस पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है। मोबाइल कॉल्स ने पशु तस्करों से इन अधिकारियों के तार जोड़े, जिसके चलते पुलिस विभाग को इन अधिकारियों की कारगुजारियों का पता चला।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वी कामराज ने इसका खुलासा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के नाम उजागर करने से फिलहाल मना कर दिया।

उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि इसमें और पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल नहीं होंगे। उन्होंने संकेत दिए कि इनमें सिपाही से लेकर एसआई स्तर तक के अधिकारी हैं।
विज्ञापन


एडीजीपी वी कामराज ने कहा कि पशु तस्करी को रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विशेष टॉस्क फोर्स गठित की गई है। पशु तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके फोन ट्रैकिंग पर लगाए गए और उसकी बेहद बारीकी से मानीटरिंग की गई। पशु तस्करों से फोन पर निरंतर बातचीत का पता चला और घटनाओं से तार जुड़े पाए गए। इनमें प्राथमिक तौर पर दस पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया गया है।

उन्हें थाना सिविल लाइन में धारा 7,8,13(1)डी, 13(2) भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, काउ स्लॉटर एक्ट, 11 डी पशु क्रूरता अधिनियम व 120 बी के तहत पशु तस्करों के साथ संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस कर्मचारियों और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

चार क्षेत्रों में बांटा है प्रदेश
वी कामराज ने बताया कि पशु तस्करी को रोकने के लिए बनाया गया विशेष फोर्स पशुक्रूरता अधिनियम काउ स्लाटर से संबंधित अपराधियों की धरपकड़ कर रहा है। अभियान के तहत हरियाणा को चार क्षेत्रों मे बांटा गया है।

प्रत्येक क्षेत्र में संबंधित जिलों मे विशेष दस्तों को इकट्ठा कर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसपी करनाल शशांक आनंद की देखरेख में इस अभियान को चलाया जा रहा है। उत्तरी जोन में करनाल के अतिरिक्त अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर जिले को शामिल किया गया है।


अभियान के तहत इन सभी जिलों के पुलिस कर्मी आरोपियों की धरपकड़ करेंगे। वी कामराज ने बताया कि यह पुलिस अधिकारी पशु तस्करों को राज्य की सीमा से बाहर तक छोड़कर आते थे ताकि रास्ते में कोई रुकावट न आए।


नहीं बख्शे जाएंगे पुलिस कर्मी
वी कामराज ने बताया कि एसपी शशांक आनंद के दिशा-निर्देश पर सभी अधिकारी व कर्मचारी काम करेंगे। पशु तस्कारी में संलिप्त पाए गए किसी भी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed