फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tempo Traveller lost balance while trying to avoid Nandi, collided with several vehicles

Karnal News: नंदी से बचने के प्रयास में टेंपो ट्रैवलर ने खोया संतुलन, कई वाहनों से टकराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller lost balance while trying to avoid Nandi, collided with several vehicles
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की व्यस्त सड़कों और हाईवे पर बेसहारा गोवंश की आवाजाही लोगों के लिए लगातार खतरा बनती जा रही है। मंगलवार को हाईवे पर अचानक सामने आए नंदी से बचने के प्रयास में चालक ने टेंपो ट्रैवलर से नियंत्रण खो दिया। ट्रैवलर कई वाहनों से टकराया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
सड़क सुरक्षा की तमाम कोशिशों के बावजूद लावारिस नंदी और गायों की मौजूदगी न केवल यातायात को बाधित कर रही है बल्कि हादसों का कारण भी बन रही है। मंगलवार को घटी घटना ने इस समस्या को फिर उजागर कर दिया। नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बेअसर ही साबित हो रहा है। क्योंकि सड़कों पर बेसहारा गोवंश घूमते ही रहते हैं।
विज्ञापन

करनाल-पानीपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार को जिस टेंपो ट्रैवलर से हादसा हुआ उसमें एक परिवार के 15 सदस्य सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गीता द्वार के पास स्मार्ट सड़क पर एक रोडवेज बस के सामने अचानक आई गाय की टक्कर से मौत हो गई। बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने के बावजूद हादसा टल नहीं सका।




नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब तक निगम की ओर से करीब 150 बेसहारा नंदी और गायों को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जा चुका है। नगर निगम की फूसगढ़ स्थित गोशाला फुल हो चुकी है। शहर की सड़कों पर अभी तक लावारिस पशु घूम रहे हैं। निगम अधिकारी अन्य गोशालाओं में पशुओं को भेजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed