फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperatures rise by three degrees, nights will be colder

Karnal News: तीन डिग्री बढ़ा तापमान, रातें होंगी और ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rise by three degrees, nights will be colder
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार की सुबह धुंध तो कम रही लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही के बावजूद अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार की रात का तापमान भी अधिक रहा। वीरवार से मौसम का मिजाज खुश्क तो रहेगा लेकिन तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है।
एक आंशिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मंगलवार को हरियाणा के जिलों में मौसम का मिजाज बदला लेकिन उत्तरी हरियाणा के करनाल व आसपास के जिलों में धूप रही। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के साथ 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे रात पिछले तीन दिनों की अपेक्षा गर्म रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 6 से 9 नवंबर तक आमतौर पर मौसम का मिजाज खुश्क रहेगा। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है लेकिन उत्तर या उत्तर पश्चिमी हवा हल्की गति से चल सकती है, जिसके कारण रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रात सर्दी में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक के अनुसार नवंबर का महीना गेहूं जैसी फसलों की बुवाई का महीना होता है, इन दिनों औसतन तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब आ चुका है, जो एक-दो दिन में ही 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा। ये गेहूं की बुवाई के लिए अनुकूल तापमान है। कुछ किसान गन्ने की बुवाई भी करते हैं, वह भी शीघ्रता से बिजाई कर सकते हैं, क्योंकि अधिक सर्दी में गन्ने का अंकुरण मुश्किल हो जाता है, हालांकि हरियाणा में शरदकालीन गन्ने की बुवाई कम ही होती है लेकिन जो भी किसान गन्ने की बुवाई कर रहे हैं, वह अनुकूल तापमान में कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed