फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature reached 38.8 degrees Celsius... six-year record broken

Karnal News: 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान... टूटा छह साल का रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 38.8 degrees Celsius... six-year record broken
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मौसम में लगातार बदलाव के चलते गर्मी तेज हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जोकि इस सीजन का सबसे अधिक है। अचानक बढ़े इस तापमान ने छह साल का रिकाॅर्ड तोड़ा है। अब से पहले अप्रैल माह में 2020 की 15 तारीख को 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया था।

बुधवार को न्यूनतम तापमान भी 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो अंक कम है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार अंक अधिक रहा। दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हवा की गति कम होकर आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इससे सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिनभर धूप का प्रभाव देखने को मिला। लोगों को धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा ढककर निकले। शाम 4 बजे के बाद गर्मी कुछ कम हुई। वहीं बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि वीरवार को मौसम में फिर से परिवर्तन होगा। तीन दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed