फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature crossed 41, now heat wave will strike

Karnal News: तापमान 41 के पार, अब लू करेगी वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 41, now heat wave will strike
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चिलचिलाती धूप से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू की भी शुरूआत हो गई है। दोपहर के बाद सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है। जिससे बाजारों में खरीदारी प्रभावित होने लगी है। यहां सुबह व शाम को ही भीड़ दिख रही है।
हालांकि वैज्ञानिकों की मानें तो इस तापमान का किसी फसल पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है, बल्कि खेतों में गेहूं, सरसों, जौ जैसी फसलों को फायदा हो रहा है। कद्दूवर्गीय सब्जियों में नुकसान संभावित है, लेकिन 19 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव इन सब्जियों में भी नकारात्मक प्रभाव को रोक सकता है। फिलहाल चाहें तो वे इन सब्जियों में हल्की नमी के लिए सिंचाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला कृषि मौसम सेवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि रविवार का औसत तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जाहिर है कि अधिकतम तापमान 41 को पार कर रहा है। उन्होंने बताया कि करनाल में रविवार को हल्की लू का प्रभाव दिखाई दिया है। लू का यह प्रभाव 18 अप्रैल तक रह सकता है। उसके बाद 19 अप्रैल से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ सकता है। जिसके कारण मौसम में बदलाव संभव है। ऐसे में कुछ जगह पर रेतीली-धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, तो कुछ स्थानों पर बिखरी हुई हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सलाह
एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि 19 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह अपनी पकी हुई गेहूं, चना, सरसों व जौ की फसल की कटाई पूरी कर लें। यदि कटाई हो चुकी है तो उसके भंडारण का उचित प्रबंध करें। गन्ने की बिजाई कर सकते हैं। पकी सब्जियों की तुड़वाई कर सकते हैं। फलदार पौधों में सिंचाई करते रहें। कद्दूवर्गीय सब्जियां जैसे ककड़ी, खीरा कद्दू, खरबूज, तरबूज आदि को अधिक तापमान नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए खेतों में नमी के लिए सिंचाई की जा सकती है, लेकिन 19 अप्रैल के बाद हल्की बारिश संभावित है, जो अधिक तापमान से नुकसान को रोक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed