फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Telling as you see and hear is not the best truth: Pragyan Sagar

जैसा देखा-सुना, बता देना उत्तम सत्य नहीं : प्रज्ञांस सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Telling as you see and hear is not the best truth: Pragyan Sagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री दिगंबर जैन मंदिर करनाल में सत्य धर्म की उपासना के लिए क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर ने पंडित व कवि द्यानतराय का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तम सत्य-वरत पालीजै, पर विश्वासघात नहिं कीजै। सांचे-झूठे मानुष देखो, आपन-पूत स्वपास न देखो।। क्षुल्लक ने बताया- जैसा देखा-सुना गया हो, वैसा का वैसा कह देना लोक में सत्य कहा जाता है। लेकिन यह उत्तम सत्य हो ऐसा आवश्यक नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्व-पर-हित का ध्यान रखकर की जाने वाली मन, वचन, कार्य की क्रिया सत्य है। सत्य वचन हितकारी भी हों और मीठे भी होने चाहिए। जंगल में एक मुनि तपस्या कर रहे थे कि अचानक जोर-जोर से लोगों की आवाज आई पकड़ो भागने न पाए। इस कोलाहल से मुनि की आंख खुली तो देखा उनके सामने से एक गाय और बछड़ा भाग कर आगे निकल गया। मुनि को समझने में देर नहीं लगी कि इनको पकड़ने के लिए पीछे कसाई आ रहे हैं। वे तुरंत खड़े हो गए और इतनी ही देर में वे कसाई भी वहां पहुंच गए और मुनि से पूछने लगे कि यहां से कोई गाय और बछड़ा निकल कर गया है क्या? मुनि ने कहा जब से मैं खड़ा हूं तब से तो कोई गाय या बछड़ा यहां से नहीं निकला है।
विज्ञापन

सभी कसाई लौट गए और वहीं गाय और बछड़े को जंंगल में ढूंढने लग गए। इस प्रकार निर्दोष प्राणियों को जीवनदान मिल गया। इसे ही परम सत्य कहा जाता है। इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति मुझ से आपकी चुगली करता हो और आप पीछे मुझ से पूछें कि वह व्यक्ति आपसे क्या कह रहा था, तो उस समय जो कुछ चुगली के शब्द उसने मुझसे कहे थे वे ज्यों के त्यों आपको बता देना यहां शांति मार्ग में सत्य नहीं असत्य है। अत: ध्यान रहे स्वपर-हितकारी, परिमित तथा मिष्टवचन ही सत्य है और इसके विपरीत असत्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed