फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tell me that your friend Sudama has come from the flute player...

Karnal News: कह दे मुरली वाले से तेरा यार सुदामा आया है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tell me that your friend Sudama has come from the flute player...
कह दे मुरली वाले से तेरा यार सुदामा आया है...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जया एकादशी के अवसर पर शनिवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही कतारों में खड़े रहे और बाबा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली मांगी।
श्रद्धालुओं ने बाबा के भजन कह दे मुरली वाले से तेरा यार सुदामा आया है, न जूते हैं न चप्पल है वो नंग पैर ही आया है गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पंडित दीपक पांडेय और उमेश पांडेय ने कलकत्ता से लाए फूलों से श्री श्याम बाबा का सुंदर शृंगार किया। इस अवसर पर पंडित दीपक पांडे ने बताया कि पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर जया एकादशी का व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के समस्त कष्टों का निवारण होता है। कहते हैं कि अगर सच्चे भाव से जया एकादशी का उपवास किया जाए, तो साधक को मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है। इतना ही नहीं साधक पर भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

करनाल सहित दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती हैं।
इस अवसर पर मंदिर के अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, प्रदीप, हरीश गुप्ता व पवन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed