फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teenager commits suicide by hanging herself at home

Karnal News: किशोरी ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging herself at home
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सदर बाजार एरिया में वीरवार सुबह एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसकी पहचान 14 साल की अंशिका के तौर पर हुई है। मृतक की मां ने बेटी को फंदे से उतारा। उसके संस्कार की तैयारी हो रही थी कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर थाना सदर और शहर पुलिस प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। किशोरी की मां फूट-फूट कर रोने लगी और पुलिस से गुहार लगाई कि उसका पोस्टमार्टम मत कराओ।

किशोरी के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि अंशिका के पिता उसकी पिटाई करते थे। वह माता-पिता और दिव्यांग भाई के साथ रहती थी। वह अपने भाई की देखभाल के लिए स्कूल तक नहीं जाती थी। वीरवार सुबह अंशिका ने दिव्यांग भाई को दूसरे कमरे में सुला दिया और खुद दूसरे कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। बड़ी बहन नंदनी ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और कई सालों से करनाल में किराए रह रहे हैं। परिवार में तीन बहनें और छोटा भाई है, जो दिव्यांग है। किशोरी के मामा ने कहा कि अंशिका के पिता उसे अक्सर पीटते थे। पिता को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह संस्कार का सामान लेकर आ गए और कहने लगे कि पुलिस केस नहीं करना। इसके बाद वह भाग गए। उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed