फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   teen kidnapped and asked for randsom

13 साल के लड़के का अपहरणकर मांगी 5 लाख की फिरौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
teen kidnapped and asked for randsom
गांव बस्तली निवासी 13 वर्षीय लड़के का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय लड़का तरावड़ी से लापता हुआ था। फिलहाल तरावड़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव बस्तली निवासी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपह्त लड़के की मां माया ने बताया कि वह गांव बस्तली की रहने वाली है। वह तरावड़ी में रह रही थी। उसका 13 वर्षीय बेटा साहिल उर्फ बब्बू एक अक्टूबर को घर से तरावड़ी जाने के लिए कह कर गया था जो लापता है। वह उसे गांव बस्तली में ढूंढ रही थी। तभी कुछ लोगों ने बताया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद उसके पास प्रताप नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि उसका बेटा उसके पास है। वह अपने बेटे को लेने गई तो उसने कहा कि थोड़ी देर पहले उसका बेटा यहां से भाग गया है। इसके बाद गांव बस्तली निवासी सोनू उर्फ काला ने कहा कि उसका लड़का मिल जाएगा, लेकिन इसके लिए पांच लाख रुपये लगेंगे। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो उसका बेटा नहीं बचेगा। उसने बताया कि आरोपियों में गांव बस्तली निवासी विक्की, वजीर, मांगा शामिल हैं। इस संबंध में तरावड़ी थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके बेटे को रिहा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed