फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Technical manager loses Rs 2.99 lakh after being lured by Rs 400

Karnal News: तकनीकी प्रबंधक ने 400 रुपये के लालच में गंवाए 2.99 लाख रुपये

Sat, 07 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Technical manager loses Rs 2.99 lakh after being lured by Rs 400
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-36 के आनंद वाटिका निवासी एवं गुरुग्राम की तकनीकी कंपनी के प्रबंधक ऋषभ कुमार जिंदल से साइबर ठगों ने 2.99 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने टेलीग्राम का लिंक भेजकर मुनाफे का झांसा दिया। पहला टास्क पूरा करने के बाद 400 रुपये आए। ऐसे में विश्वास होने पर ठग विभिन्न टास्क के तहत अलग-अलग खातों में रुपये डलवाते गए। रुपये निकालने लगे तो ठगों ने सिबिल स्कोर गिरने की बात कहकर डेढ़ लाख रुपये ओर डालने की बात कही। ठगी का पता चलने पर शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ऋषभ ने बताया कि उनके कोटेक महिंद्रा व दूसरे एचडीएफसी बैंक में खाते हैं। 28 जनवरी, 2026 को मोबाइल फोन पर टेलीग्राम टास्क पूरे करके रुपये कमाने का मैसेज आया। उन्होंने फोन पर भेजे लिंक पर क्लिक किया। उन्हें कुछ देर बाद एक और लिंक प्राप्त हुआ। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो कई उत्पाद दिखाई दिए। उन्होंने उत्पादों की रेटिंग चार दी। इससे उन्हें 400 रुपये प्राप्त हुआ। इससे उनको लालच आ गया। आरोपियों ने ओर ज्यादा मुनाफे के लिए उनके पास कई खाता नंबर भेजकर रुपये भेजने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताए खाते में 28 जनवरी 2026 को 25999 रुपये, 29 जनवरी को 39292 रुपये और उसकी दिन दूसरे खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए। उन्होंने अपने एचडीएफसी बैंक के खाते से 28 जनवरी को 11 हजार 999 रुपये, दूसरे खाते में 50 हजार रुपये, तीसरे खाता में 32 हजार 999 रुपये भेजे। 29 जनवरी को एक खाते में 39 हजार 292 रुपये व दूसरे खाते में 50 हजार रुपये डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने रुपये निकालने चाहे तो नहीं निकले। उन्होंने बात की तो ठगों ने कहा कि आपका सिबिल स्कोर गिर गया है। इसलिए आपको करीब डेढ़ लाख रुपये और जमा कराने होंगे। तब उन्हें पता लगा कि उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना प्रभारी कनुप्रिया ने बताया कि शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed