फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Team reached nine establishments, one seal, eight paid

नौ प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीम, एक सील, आठ ने किया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Team reached nine establishments, one seal, eight paid
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई पांचवें दिन भी जारी रही। शहर के नौ प्रतिष्ठानों पर टीम ने दस्तक दी। इनमें से आठ ने बकाया भुगतान किया। जबकि मॉडल टाउन के एक प्रतिष्ठान को भुगतान न करने पर सील किया गया। इस प्रतिष्ठान में पहले एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर था, इस समय इस प्रतिष्ठान पर लड़कियों का हॉस्टल व प्ले स्कूल है और होटल निर्माणाधीन है। इनका 1.94 करोड़ रुपये संपत्ति कर लंबे समय से बकाया है।
निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि मंगलवार को 18.20 लाख रुपये कर के रूप में वसूले गए। 14 मार्च से सीलिंग की कार्रवाई जारी है, अब तक पांच दिन चले अभियान में 2.44 करोड़ रुपये का संपत्ति कर वसूला। वहीं कुल 11 करोड़ रुपये निगम के पास आ चुके हैं। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर निगम का लक्ष्य 20 करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी करने का है। इस माह के अंत तक सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के लिए गई टीम में निगम के डीएमसी अरुण कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। कार्यकारी अधिकारी देवेन्द्र नरवाल और कर अधीक्षक गगनदीप सिंह पुलिस बल के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

एकमुश्त भुगतान पर ब्याज में मिलेगी छूट
निगम आयुक्त ने बताया कि बकायादारों से अपील की है कि सरकार की ओर से समस्त बकाया को एकमुश्त जमा करवाने से टोटल ब्याज माफ करने का एलान किया गया है। यही नहीं चालू वित्तीय वर्ष के बिलों पर भी 25 प्रतिशत की छूट दी गई है, बकायादारों को इस भारी भरकम छूट का फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने चुकाया बकाया
- ओल्ड प्रीतम पुरा स्थित दुकानदार ने सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही टीम को 1.71 लाख, हांसी रोड स्थित फर्नीचर दुकानदार ने 4 लाख रुपये, बहादुर चंद कॉलोनी स्थित कबाड़ी की दुकान वाले ने 1.07 लाख और चमन गार्डन स्थित दुकानदार ने 3.10 लाख का चेक दिया।

- शालीमार कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठान मालिक ने 1.09 लाख, ओल्ड जीटी रोड स्थित फर्नीचर शॉप के मालिक ने भी एक लाख, शाम कॉलोनी स्थित दुकानदार ने 4.72 लाख और बहादुर चंद कॉलोनी स्थित दुकानदार ने भी 1.48 लाख रुपये नगर निगम कार्यालय में जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed