{"_id":"67db26aa8b35def1d501b0b0","slug":"team-bhiwani-first-in-state-level-quiz-karnal-news-c-18-knl1008-605182-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में टीम भिवानी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में टीम भिवानी प्रथम
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह महाविद्यालय में बुधवार को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। भिवानी के एमएनएस राजकीय महाविद्यालय से छात्रा संजना, रिंकू और ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी जीती।
यमुनानगर के एमएलएन महाविद्यालय से छात्रा वंशिका, साक्षी और योगराज के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 80 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, भिवानी के एसएमआरजे राजकीय महाविद्यालय से छात्रा स्वीटी, पंकज और ललित को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 60 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ आशिमा गक्खड़ ने प्रतिभागियों के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की और छात्रों के समग्र विकास को आकार देने में इस तरह के आयोजनों की अमूल्य भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं न केवल शैक्षणिक ज्ञान को बढ़ाती हैं, बल्कि साहस और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती हैं, जिससे छात्रों को दबाव में भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एडीसी यश जालुका ने वैज्ञानिक शिक्षा के प्रति प्रतिभागियों के समर्पण की प्रशंसा की और इस तरह की प्रतियोगिताओं में आगे भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य विज्ञान और पंचकूला के नवाचार व प्रौद्योगिकी परिषद तत्वावधान में किया गया जिसका संयोजन डॉ कपिल गुलाटी ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ विशाखा गुप्ता व संदीप कुमार मौजूद रहे।