{"_id":"68cc692a0bd928d46d0f441e","slug":"teachers-will-take-help-of-ai-in-studies-karnal-news-c-18-knl1008-741722-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पढ़ाई में एआई की मदद लेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पढ़ाई में एआई की मदद लेंगे शिक्षक
विज्ञापन
123...बुद्दा कॉलेज रंबा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित टीचर। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजकीय विद्यालयों के शिक्षक अब पढ़ाई में एआई की मदद लेंगे। इसके लिए शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर प्रशिक्षित करेगा। बुद्धा कॉलेज रंभा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय शिविर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट इंचार्ज मनीष और बुद्दा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रिजवान के ने दीप प्रज्वलित करके किया।
डाइट प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि आज के युग में शिक्षक के लिए कृत्रिम मेधा का प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन से शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना के तहत एआई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगले सत्र तक प्रत्येक शिक्षक को एआई में दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले दिन मास्टर ट्रेनर डॉ. देवेंद्र शर्मा एवं ईश्वर सिंह ने बताया कि एआई क्या है, इसका प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। उन्होंने अध्यापकों को ओसीआर, चैट जीपीटी, गूगल सहायक, मेटा, मैजिक स्कूल आदि के बारे में विस्तार से बताया। मास्टर ट्रेनर परवीन ने प्रशिक्षक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और एआई कोर्स की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य बुद्धा कॉलेज डॉ. मोहम्मद रिजवान, प्रवीन, दलीप सिंह, राजकुमार, शिक्षक दिनेश, प्रीति, संतोष और संजय कामरा मौजूद रहे।