{"_id":"6b0b1fd008a2c29df3057c63","slug":"teachers-will-make-learning-engaging-using-ai-tools-karnal-news-c-18-knl1018-1040305-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एआई टूल्स से पढ़ाई को रोचक बनाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एआई टूल्स से पढ़ाई को रोचक बनाएंगे शिक्षक
विज्ञापन
बाबा राम दास विद्यापीठ में आयोजित ट्रनिंग में शामिल शिक्षक। संस्था
करनाल। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब कक्षाओं में पढ़ाई का तरीका भी बदल रहा है। शिक्षक एआई टूल्स की मदद से पाठ को आसान और रोचक बनाने के तरीके सीख रहे हैं। इसी उद्देश्य से बाबा राम दास विद्यापीठ में सीबीएसई के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत ''''यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन क्लासरूम्स'''' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन रीधिमा और दलजीत कौर ने शिक्षकों को एआई की उपयोगिता और आधुनिक टूल्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीक की मदद से पाठ्य सामग्री तैयार करने, कठिन विषयों को सरलता से समझाने और शिक्षण गतिविधियों को आकर्षक बनाने में मदद मिल सकती है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों और अभ्यासों में हिस्सा लेकर एआई टूल्स का व्यावहारिक उपयोग सीखा। विद्यालय के चेयरमैन वैद्य देवेंद्र कुमार बत्रा, प्रबंधक साबिया बत्रा और प्रधानाचार्या नीनू चांदना ने शिक्षकों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी कक्षा शिक्षण में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
भाषा शिक्षण के नए तरीके सीख रहे 1025 शिक्षक
करनाल। जिले के 1025 भाषा शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाई को रोचक बनाने के नए तरीके सीख रहे हैं। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से हिंदी, पंजाबी, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर, डाइट शाहपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधाना को केंद्र बनाया गया है।
प्रशिक्षण में भाषा शिक्षण की आधुनिक विधियों, गतिविधियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आयुर्वेद के पठन-पाठन की जानकारी दी जा रही है। उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि, भाषा की समझ और अभिव्यक्ति का आत्मविश्वास विकसित करना है।
व्याकरण के साथ तकनीक की सीख
प्रशिक्षण के पांचवें दिन जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने प्रेम नगर केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षण विधियों से पढ़ाई अधिक प्रभावशाली बनेगी। डाइट शाहपुर के संस्कृत प्रवक्ता डॉ. शिशन पाल ने बताया कि शिक्षकों को संधि, समास, कारक, प्रत्यय, धातुरूप और शब्दरूप सहित व्याकरणिक विषयों का अभ्यास कराया जा रहा है। नई शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023, समावेशी शिक्षा और बाल संरक्षण भी प्रशिक्षण का हिस्सा हैं।