फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teacher beats student with an iron scale for making noise in class, leaving marks on cheek and leg

Karnal News: कक्षा में शोर मचाने पर शिक्षक ने छात्र को लोहे की स्केल से पीटा, गाल और पैर पर पड़े निशान

Fri, 21 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 21 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Teacher beats student with an iron scale for making noise in class, leaving marks on cheek and leg
घरौंडा एक निजि स्कूल में टीचर ने बच्चों को स्केल से पीटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




घरौंडा (करनाल)। कलहेड़ी गांव के समीप स्थित यूनिवर्सल अकादमी में बुधवार को आठवीं के छात्र के कक्षा में शोर मचाने पर गणित के शिक्षक प्रवीण कुमार ने उसकी लोहे की स्केल से पिटाई कर दी। इससे छात्र के गाल, गर्दन, पैर और गुप्तांग पर नीले निशान पड़ गए। घर पहुंचकर जब छात्र गुमशुम दिखा तो परिजनों ने पूछताछ की। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। वीरवार को परिजनों ने घरौंडा थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

छात्र ने परिजनों को बताया कि स्कूल में एक साथ चार कक्षाओं के छात्र बैठे थे। इस दौरान सभी शोर मचा रहे थे जिससे शिक्षक गुस्से में वहां आ गया और बच्चों को खड़ा कर दिया। छात्र ने बताया कि जैसे ही कुछ बच्चों ने कहा कि वह ज्यादा शोर कर रहा था तो शिक्षक ने उसे बेंच पर खड़ा करवाया और स्केल से पीट दिया। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने छात्र के शरीर पर छह गंभीर चोटों की पुष्टि की है। बच्चे के शरीर पर सूजन और नीले निशान बने हैं। इसकी जानकारी मेडिकल रिपोर्ट सहित पुलिस को दी है।
विज्ञापन


स्कूल जाने से घबरा रहा बच्चा

परिजनों का कहना है कि बच्चे की मानसिक स्थिति भी कमजोर हो गई है और वह स्कूल जाने से घबरा रहा है। छात्र के चाचा ने बताया कि जिस तरह से शिक्षक ने उसकी पिटाई की है, उससे पता चलता है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गंभीर है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षक को बातचीत के लिए शुक्रवार को बुलाया जाएगा। दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्कूल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
- सत्यवान, जांच अधिकारी घरौंडा थाना





बच्चे की पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। पहले मुझे इस संदर्भ में जानकारी नहीं थी। जिस शिक्षक पर आरोप लगाया गया है, उससे पूछताछ की जाएगी। छात्र के साथ गलत नहीं होने देंगे।

- अमित कुमार, निदेशक, यूनिवर्सल अकादमी


अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही लिखित शिकायत प्राप्त होगी, विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निजी या सरकारी स्कूल में बच्चों की शारीरिक सजा पूरी तरह से निषिद्ध है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाए जाते हैं।
- रविंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed