फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teacher attacked when stopped from eating chewing gum

Karnal News: च्युइं गम खाने से रोका तो अध्यापक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher attacked when stopped from eating chewing gum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगला रोडान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी को च्युइं गम खाने से मना किया तो उसके परिजनों ने स्कूल के इंचार्ज सहित दो अध्यापकों पर हमला कर दिया।
स्कूल इंचार्ज पर कस्सी से वार कर दिया जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस वारदात से डरे स्टाफ ने स्कूल जाने से मना कर दिया है। सोमवार को सेक्टर-12 में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घायल संस्कृत के अध्यापक पवन कुमार के अनुसार 13 दिसंबर को सोशल साइंस के अध्यापक पूर्ण सिंह आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा ले रहे थे। इसी दौरान एक छात्र कक्षा में च्युइं गम चबा रहा था। जिस पर शिक्षक ने छात्र को डांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में छात्र कक्षा को छोड़कर घर चला गया। कुछ समय बाद उस छात्र का पिता बलवान व चाचा शेरखान बाइक पर स्कूल में आए और उस अध्यापक के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान स्कूल इंचार्ज पवन कुमार बीच बचाव करने आए और अन्य स्टाफ के साथ मिलकर उन्होंने छात्र के पिता व चाचा को एक रूम में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
उस कमरे में कस्सी भी थी। दोनों आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और बाहर आते ही उस पर कस्सी से हमला कर दिया। उसने हाथ में कुर्सी उठाकर अपना बचाव किया। इस दौरान उसकी नाक की हड्डी टूट गई। स्कूल में झगड़ा होता देखकर विद्यार्थी डर गए और इसकी वीडियो बना ली। इस बारे में पंचायत भी हुई। पुलिस को शिकायत दे दी है।

स्कूल के स्टाफ का कहना है कि वह उस स्कूल में बच्चों को नहीं पढ़ा सकते हैं। स्कूल में अध्यापक सुरक्षित नहीं हैं। विद्यार्थियों के अभिभावक उन पर हमला करते हैं। वह ऑनलाइन ही विद्यार्थियों को पढ़ा देंगे लेकिन स्कूल नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed